फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   On the very first day itself, 74 food samples were found adulterated in 19

पहले दिन ही जांच में 74 खाद्य नमूनों में 19 में मिली मिलावट

Tue, 15 Nov 2022 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
On the very first day itself, 74 food samples were found adulterated in 19
मऊ। खाद्य नमूनों में मिलावट से होने वाले नुकसान के प्रति दुकानदारों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए सोमवार को मोबाइल टेस्टिंग लैब को हरी झंडी दिखाकर मुख्य राजस्व अधिकारी एके पांडेय ने रवाना किया। पहले ही दिन नगर के विभिन्न बाजारों में जांच के दौरान 19 नमूने मिलावटी मिले। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मिलावट से होने वाले नुकसानों के प्रति जागरूक करने के साथ दुबारा सामग्री मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

आम जनमानस के साथ ही खाद्य कारोबारियों को मिलावट के प्रति जागरूक करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से प्रति अभियान चलाया जाता है। प्रति वर्ष की तरह इस बार भी मोबाइल टेस्टिंग लैब से जिले के चारों तहसील में विभिन्न प्रतिष्ठानों के मालिकों को जागरूक करने के साथ लोगों को भी जानकारी दी जाएगी। सोमवार को इसी क्रम में मुख्य राजस्व अधिकारी एके पांडेय मोबाइल वैन को रवाना किया।
विज्ञापन

मोबाइल प्रयोगशाला नगर के गाजीपुर तिराहा, भीटी चौराहा, रोडवेज, सदर चौक, बलिया मोड़ सहित विभिन्न जगहों पर पहुंची। यहां खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बेसन, विभिन्न मिठाइयां, खाद्य तेल सहित 74 खाद्य सामग्रियों का नमूना लिया गया। इसमें बर्फी, लड्डू, पेड़ा सहित 19 नमूनों में मिलावट होना मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागरूकता अभियान का पहला दिन होने के चलते खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने संबंधित दुकानदारों को मिलावट से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। दुबारा मिलावट न करने की सख्त चेतावनी दी । इस दौरान अभिहित अधिकारी एसके त्रिपाठी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिंदू पांडेय, रामानंद, जयहिंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed