{"_id":"58dbf0e94f1c1be14b63e39b","slug":"on-the-revolution-people-carried-out-the-path-circulation","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवसंवत्सर पर लोगों ने किया पथ्ा संचलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवसंवत्सर पर लोगों ने किया पथ्ा संचलन
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
Updated Wed, 29 Mar 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
दोहरीघाट की शोभायात्रा में शामिल भारत माता की झांकी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से नव संवत्सर के अवसर पर बुधवार को पूर्ण गणवेश में नगर के मझवारा मोड़ से भव्य पथ संचलन किया गया। नगर भ्रमण के बाद पकड़ी मोड़ स्थित जे पी उद्यान में पहुंच कर बौद्धिक में परिणित हुआ। विभाग प्रचारक सुजीत ने नववर्ष की महत्ता के साथ पर्यावरण पर प्रकाश डाला। पथ संचलन के मधुबन मोड़ पर पहुंचने पर मण्डल अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह के नेतृत्व में भाजपा जनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विभाग प्रचारक सुजीत ने सबको नव वर्ष की शुभ कामना देते हुये कहा कि प्रतिप्रदा नववर्ष का भारतीयों के लिये बहुत महत्वपूर्ण है।यह प्राचीन काल से मनाया जा रहा है। यह हमको हमारे गौरव शाली इतिहास और परंपरा की याद दिलाता है।वर्तमान भारतीय नव वर्ष की शुरुआत 2074 वर्ष पूर्व महान प्रतापी राजा विक्रमादित्य के सिंघासन पर आरूढ़ होने के साथ शुरू हुआ।भारत का इतिहास और यहाँ के संस्कार हमें विश्व बंधुत्व की शिक्षा देते हैं। प्राचीन काल से हमारा संकल्प सबको साथ लेकर चलने की रही है। हमारे यहां किसी भी प्रकार का भेद भाव नहीं रहा है।कहा कि आज पर्यावरण की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इस के रक्षा का संकल्प सभी को लेना होगा। पर्यावरण जब तक संरक्षित है तभी तक हम और आने वाली पीढ़ी सुरक्षित रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ स्वयं सेवक वीके वर्मा ने किया। जिला प्रचारक राजेश, जिला संचालक राज नरायन, दुर्गविजय राय, मनोज गुप्ता,भुवेश श्रीवास्तव, रामप्रताप सिंह, कन्हैया,भ ाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता,डा एच एन सिंह, कृपाशंकर सिंह, अजय तिवारी आदि रहे।