फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   On the presence of doctorsCC camera will keep an eye

Mau News: चिकित्सकों की उपस्थिति पर रहेगी सीसी कैमरे की नजर

Fri, 08 Nov 2024 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
On the presence of doctorsCC camera will keep an eye
मऊ। शासन के निर्देश पर अब जनपद की सभी सीएचसी और पीएचसी पर सीसी कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही चिकित्सकों की उपस्थिति की निगरानी भी की जाएगी। ताकि स्वास्थ्य केंद्र पर ओपीडी के समय चिकित्सक की गैरमौजूदगी की जानकारी मिल सके। अवकाश नहीं होने की स्थिति में चिकित्सक को उसे दिन के लिए गैर हाजिर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में अभी 50 सीएचसी और पीएचसी का संचालन हो रहा है। सीएमओ डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों पर ओपीडी से लेकर पूरे भवन के साथ परिसर में भी कैमरे लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य केेंद्राें में सभी मरीजों का समय से सही उपचार मिले, इसके लिए शासन ने पहल की है। कैमरे की निगरानी से कोई भी चिकित्सक बिना जानकारी के गैर हाजिर नहीं हो सकेगा। विभाग का दावा है कि कैमरा लगने से एक तरफ चिकित्सक सहित अन्य स्टाफ की मौजूदगी रहेगी, वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा भी रहेगी। स्वास्थ्य केंद्र पर लगने वाले सीसी कैमरे की निगरानी शासनस्तर से होेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed