फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   On the eighth day Manoj Rai bought nomination papers in three sets

आठवें दिन मनोज राय ने तीन सेटों में खरीदा नामांकन पत्र

Wed, 23 Jun 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
On the eighth day Manoj Rai bought nomination papers in three sets
मऊ। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को भाजपा प्रत्याशी मनोज राय ने तीन सेटों में नामांकन पत्र नहीं खरीदा। इन पत्रों की बिक्री का आज आठवां दिन था। अब तक तीन प्रत्याशियों ने छह सेटों में नामांकन पत्र खरीदे हैं। नामांकन पत्रों को जमा करने की तिथि 26 जून है। नामांकन पत्रों को जमा करने में अब केवल तीन दिन ही बाकी रह गए हैं।
विज्ञापन

सबसे पहले सपा प्रत्याशी राम नगीना यादव ने दो सेटों में नामांकन पत्र खरीदा। जबकि निर्दल जितेंद्र कुमार गोयल ने एक सेट में परचा खरीदा है। मंगलवार की शाम को भाजपा ने मनोज राय को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया और बुधवार को मनोज राय ने तीन सेटों में नामंकान पत्र खरीदा। अब तक एक भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है।
विज्ञापन

सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अपनी पार्टी के जिला पंचायत सदस्यों से कहा है कि भाजपा प्रत्याशी को पराजित करने में सक्षम दावेदार को वोट करें। बागियों सहित सपा के जिला पंचायत सदस्यों की संख्या 12 है ,जबकि बसपा के सात घोषित प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। मनोज राय सहित भाजपा के दो जिला पंचायत सदस्य हैं। सुभासपा के दो जिला पंचायत सदस्य थे। इनमें से एक संजय यादव दो दिन पहले ही भाजपा में शामिल हो गए। कांग्रेस का एक जिला पंचायत सदस्य जबकि अन्य निर्दल हैं। इन्हीं निर्दल में से एक जितेंद कुमार गोयल ने जिला पंचायत सदस्य ने जिला पंचायत अध्यक्ष का परचा खरीद कर प्रत्याशियों की संख्या बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed