फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   On sixth day main accused Shoaib arrested NSA imposed FIR against more associates; kni recovered

मऊ में बवाल : छठवें दिन मुख्य आरोपी शोएब गिरफ्तार, रासुका लगाया, चाकू बरामद; दो और सहयोगियों के खिलाफ FIR

Wed, 20 Nov 2024 10:45 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 20 Nov 2024 10:45 PM IST
सार

Mau News : मऊ में गत 15 नवंबर की रात बाइक की टक्कर का मामला इतना बढ़ गया था कि एक पक्ष ने पथराव शुरू कर दिया था। इस बवाल में दो पुलिस अधिकारियों के साथ कई कर्मचारी भी घायल हो गए थे। पुलिस ने मामले में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
On sixth day main accused Shoaib arrested NSA imposed FIR against more associates; kni recovered
अस्पताल में इलाज के दौरान सुक्खू और घटनास्थल पर खड़ी पुलिस वाहन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र के मझवारा मोड़ पर 15 नवंबर की शाम बाइकों की भिड़ंत के बाद हुए बवाल के मुख्य आरोपी शोएब के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) की कार्रवाई की गई। उसे मंगलवार की देर रात गिरफ्तार करके बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। दो और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। शोएब के साथी दानिश को जेल भेजा गया। एक नाबालिग आरोपी को भी पकड़ा गया है।

विज्ञापन


घटना और कार्रवाई के सिलसिले में एसपी ने शुक्रवार को पुलिस लाइंस में पत्रकारों से बात की। उन्होंने बताया कि घटना के बाद ही मुख्य आरोपी व बैसवाड़ा निवासी शोएब खान पुत्र असलम खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की सिफारिश डीएम प्रवीण मिश्रा से की गई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  स्कूटी की चाबी के साथ चाकू लेकर घूमता था शोएब, घायल सुक्खू ने बताई घटना की सच्चाई; पढ़ें खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर डीएम ने मंगलवार यानी 19 नवंबर को मुहर लगा दी। एसपी ने बताया कि आरोपी के कृत्य से घोसी में तनावपूर्ण माहौल था। इससे कानून व्यवस्था प्रभावित हुई थी। अफरा-तफरी के साथ भय का माहौल बन गया था। आरोपी दोबारा ऐसी हरकत कर सकता है, इसलिए कड़ी कार्रवाई की गई। इससे पहले घायल सुक्खू की मां शारदा देवी की तहरीर पर घोसी कोतवाली की पुलिस ने शोएब के खिलाफ केस दर्ज किया था। 

वहीं, शोएब के दो साथी दानिश और एक नाबालिग आरोपी को बुधवार को घोसी कोतवाली क्षेत्र के लाला की छावनी से पकड़ा गया। दानिश को जेल भेजा गया। नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा। शोएब के साथी दानिश सहित दो खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर ली गई है। पुलिस की तरफ पथराव करने वाले उपद्रवियों की पहचान भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed