फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau Voilence Shoaib roam around knife along keys of scooty injured told truth incident

मऊ में बवाल : स्कूटी की चाबी के साथ चाकू लेकर घूमता था शोएब, घायल सुक्खू ने बताई घटना की सच्चाई; पढ़ें खबर

Sat, 16 Nov 2024 01:45 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 16 Nov 2024 01:45 PM IST
सार

Mau News : घोसी स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मधुबन मोड़ पर दो बाइक की टक्कर को लेकर बड़ा बवाल हो गया था। मामले पर गौर करें तो एक ने चाकूबाजी से दूसरे शख्स पर हमला कर दिया था। घायल की इलाज कराने के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस की जीप पर भी पथराव हुआ, जिसमें सीओ और कोतवाल घायल हो गए। घटना के बाद पांच थानों की फोर्स मौके पर तैनात कर दी गई थी।

विज्ञापन
Mau Voilence Shoaib roam around knife along keys of scooty injured told truth incident
अस्पताल में इलाज के दौरान सुक्खू और घटनास्थल पर खड़ी पुलिस वाहन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र में बीती रात हुए बवाल की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसमें सीओ और कोतवाल के साथ कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे। इसी के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हल्का बल प्रयोग किया और बवाल कर रहे उपद्रवियों को खदेड़ दिया। बवाल कर रहे लोग पीछे हटने को तैयार नहीं थे लेकिन पुलिस के डंडे के आगे उन्हें सुस्त होना पड़ा और हालात पर काबू पा लिया गया।

विज्ञापन






दूसरी तरफ, मधुबन मोड़ के पास घटना के दूसरे दिन यानी शनिवार की सुबह पुलिस तैनात रही। एएसपी, सीओ सहित कई अधिकारी हालत संभाले हुए हैं। वहीं, एसपी इलामारन जी. ने बताया कि मौके पर छह थानों प्रभारी तैनात किए गए हैं। सोशल मीडिया की मॉनीटरिंग की जा रही है, ताकि अनर्गल चीजें न वायरल हो पाएं। कहा कि अगर ऐसी कोई चीजें वायरल होती हैं तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




बवाल में घोसी के बड़ागांव के राजभर बस्ती का सुक्खू राजभर (22) की हालत गंभीर होने पर मऊ के चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया था। उसकी हालत अब ठीक है। घटना के बारे में उसने बताया कि मधुबन से लौटते वक्त यह मामला हुआ था। चार लोगों ने दो बाइक लाकर मेरी बाइक में सटा दी। मना करने पर बहस करने लगे। मेरे साथ भतीजी खुद को बचाने के लिए दूसर जाकर खड़ी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने एक बार मनबढ़ों को समझाया था
बताया कि मनबढ़ों ने मेरे साथ गाली-गलौज भी किया। उसमें से एक ने स्कूटी की चाबी निकाल ली और उसमें लगे चाकू से मारने की धमकी देने लगा। मौके पर जुटी भीड़ ने उन लोगों को समझाया तो सब इधर-उधर हो गए। मैं अपनी भतीजी को वाहन पर बिठाने के लिए पीछे चला गया। तभी वह लोग पीछे से आए और मेरे शरीर पर चाबी में लगे चाकू से कई वार कर दिए।



जानकारी के अनुसार, घोसी के बड़ागांव के राजभर बस्ती निवासी सूक्खू राजभर (22) और घोसी निवासी दानिश, दोनों बाइक से निकल रहे थे। इसी बीच, दोनों की बाइक मधुबन मोड़ पर एक दूसरे से टकरा गई। इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया, जिसमें बात बढ़ने पर दोनों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। 



सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। इधर, दोनों पक्षों के घायल होने की सूचना पर घायल सुक्खू राजभर की तरफ से बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर दूसरे पक्ष पर कारवाई की मांग करने लगे। इस बीच, उन लोगों ने अस्पताल पर पथराव कर दिया।



घोसी के सांसद राजीव राय ने एक वीडियो शेयर कर जिले की जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही प्रशासन से इस मामल में लिप्त दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कहा कि ऐसे मामले में राजनीति से ऊपर उठकर सोचना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed