{"_id":"6632960dc7ceae56390b57b4","slug":"omprakash-rajbhars-security-guard-accused-of-indecency-mau-news-c-295-1-mau1001-112129-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: ओमप्रकाश राजभर के सिक्युरिटी गार्ड पर अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: ओमप्रकाश राजभर के सिक्युरिटी गार्ड पर अभद्रता का आरोप
विज्ञापन
मऊ। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट ओमप्रकाश राजभर के सिक्युरिटी गार्ड पर अभद्रता का आरोप लगा है। जिले के सरवा निवासी एक व्यक्ति ने सरायलखंसी थाने में बकायदा तहरीर दी है, उधर मामले में जिले के पुलिस अधिकारी मामला संज्ञान में न होने की बात कह रहे हैं। पुलिस को सौंपी तहरीर के अनुसार सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सरवा निवासी पदमेश तिवारी ने बताया कि वह अपने साथी राजीव सिंह के साथ मंगलवार शाम अदरी मोड़ स्थित एक वकील दोस्त से मिलने कार से जा रहा था। सिकिटिया ओवरब्रिज पर शाम छह बजे जाम लगने के चलते कार फंसी थी। इस दौरान उसी समय ओमप्रकाश राजभर के काफिला में शामिल स्कार्ट की कार से सुरक्षाकर्मी उतरा और पदमेश तिवारी से कहा कि वह अपनी गाड़ी आगे बढ़ा दें। जिस पर उन्होंने कहा कि आगे जगह नहीं है न ही गेट खुल सकता है। कैसे आगे जाएं। इसी पर सुरक्षाकर्मी गालीगलौज करने लगा, आरोप लगाया कि इस दौरान कैबिनेट मंत्री जो कि गाड़ी में बैठे थे, लेकिन सुरक्षाकर्मी के इस बर्ताव पर उसे रोकने के बजाए कार का शीशा गिरा मोबाइल देखने लगे। आरोप लगाया कि सुरक्षाकर्मी ने विरोध करने पर खुद को कैबिनेट मंत्री के साथ होने का हवाला देते हुए ज्यादा बोलने पर ठोक देने की बात कही। आरोप लगाया कि गलत बर्ताव करते हुए गेट के शीशा पर हाथ दे मारा, जिससे कार कार शीशा उसके हाथ में पहने कड़े से क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित ने बताया कि इस मामले में बुधवार को सरायलखंसी थाना में तहरीर भी दी है।
कोट
मामला अभी संज्ञान में नहीं आया है, मामला की जानकारी लेकर जांच की जाएगी।
इलमारन जी,पुलिस अधीक्षक, मऊ
विज्ञापन
कोट
मामला अभी संज्ञान में नहीं आया है, मामला की जानकारी लेकर जांच की जाएगी।
इलमारन जी,पुलिस अधीक्षक, मऊ