फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Omprakash President, Ghanshyam Vice President and Vinod Singh Elected Minister

Mau News: ओमप्रकाश अध्यक्ष, घनश्याम उपाध्यक्ष और विनोद सिंह मंत्री निर्वाचित

Mon, 26 Dec 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Omprakash President, Ghanshyam Vice President and Vinod Singh Elected Minister
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव में घनश्याम प्रसाद उपाध्यक्ष, विनोद सिंह मंत्री और संजय शर्मा कोषाध्यक्ष चुने गए। अध्यक्ष ,सहमंत्री और ऑडिटर सहित कार्यकारिणी सदस्यों का पहले ही निर्विरोध निर्वाचन होने के बाद तीन पदों के लिए सोमवार को मतदान कराया गया। मतगणना की घोषणा के बाद विजय प्रत्याशियों ने को समर्थकों ने फूल माला से लाद दिया और ढोल नगाड़ा बजा कर खुशी का इजहार किया। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के पदाधिकारियों के लिए सोमवार को अधिवक्ता सभागार में मतदान कराया गया। एल्डर कमेटी के चेयरमैन विजय कुमार पटेल की देखरेख में सोमवार को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक मतदान हुआ। बता दे कि अध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश एडवोकेट सहमंत्री पद पर पवन कुमार सिंह और ऑडिटर पद पर रवि कुमार समेत वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए फिरोज अहमद, गुलाब चंद और उमाशंकर यादव, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए विद्यापति यादव, मिथिलेश सिंह और मुहम्मद साजिद का निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। उपाध्यक्ष, मंत्री, और कोषाध्यक्ष पद पर एक से अधिक प्रत्याशी के चलते चुनाव कराया गया। तहसील में कुल नामांकित 54 अधिवक्ताओं में से 35 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उपाध्यक्ष पद पर घनश्याम प्रसाद भारद्वाज ने 29 मत पाकर सभ्य कुमार पाल को 23 मतों से पराजित किया। इसी प्रकार महामंत्री पद के लिए विनोद कुमार सिंह ने भी 29 मत प्राप्त कर एक मात्र प्रतिद्वंदी श्यामलाल को 23 मतों से पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद पर हरेंद्र यादव और संजय शर्मा के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें संजय शर्मा ने 23 मत प्राप्त किया जबकि हरेंद्र यादव को 10 मत मिला। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद समर्थक अधिवक्ताओं ने ढोल नगाड़ा बजा कर खुशी का इजहार किया। साथ ही विजेता पदाधिकारियों को फूल माला से लाद दिया। चुनाव को लेकर सुबह से ही अधिवक्ताओं में गहमागहमी थी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कस्बा चौकी इंचार्ज के नेतृत्व में दर्जनों पुलिसकर्मी मतदान स्थल पर तैनात किए गए थे। मालूम हो कि तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव को लेकर अधिवक्ता दो गुट में बनते हुए हैं। एक गुट द्वारा पहले ही चुनाव कराकर पदाधिकारियों की घोषणा की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed