फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Omkar of India and Irfan of Iran battled for 12 minutes, ending in a draw.

Mau News: भारत के ओमकार और ईरान के इरफान के बीच 12 मिनट तक चली जोर- आजमाइश, मुकाबला बराबरी पर छूटा

Tue, 12 May 2026 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Omkar of India and Irfan of Iran battled for 12 minutes, ending in a draw.
दरगाह में आयोजित अंतराष्ट्रीय कुश्ती-दंगल में दांव आजमाते पहलवान। संवाद
मधुबन तहसील क्षेत्र के दरगाह में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का समापन रविवार देर रात हुआ। अंतिम मुकाबला भारत के पहलवान ओमकार शर्मा और ईरान के मुहम्मद इरफान के बीच हुआ। इस चर्चित मुकाबले को देखने के लिए अंत तक बड़ी भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

12 मिनट के इस मुकाबले में दोनों पहलवानों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। ओमकार शर्मा तीन अंकों की बढ़त बनाए हुए थे, लेकिन इसी बीच ईरानी पहलवान इरफान के हाथ में चोट लग गई, जिसके कारण मुकाबला बीच में ही रोकना पड़ा। आयोजकों ने मुकाबले को बराबरी पर घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में रामेश्वर यादव और रजा यादव भी पहुंचे, लेकिन दोनों ने किसी मुकाबले में भाग नहीं लिया। बृजभूषण शरण सिंह अखाड़ा दरगाह की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में देश-विदेश से आए 50 से अधिक पहलवानों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

57 से 60 किलोग्राम वर्ग में मऊ के गरुण यादव, 65 से 70 किलोग्राम वर्ग में अयोध्या के जॉनी पहलवान, 74 से 80 किलोग्राम वर्ग में वाराणसी के सौरभ और 86 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में बड़हलगंज, गोरखपुर के अनूप चैंपियन घोषित किए गए।
आयोजकों की ओर से विजेताओं को मेडल और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एके शर्मा ने लखनऊ से वर्चुअल संवाद स्थापित कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और सफल आयोजन के लिए कुश्ती प्रेमियों, खिलाड़ियों तथा आयोजकों को बधाई दी।
आयोजक पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम कृपाल सिंह और अखाड़ा संचालक पवन सिंह ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि फतेहपुर मंडाव प्रवीण कुंवर सिंह शुभम ने की।

निर्णायक की भूमिका में पहलवान प्रेमचंद यादव और अयोध्या से आए नवरत्न यादव रहे। इस अवसर पर एसडीएम सत्यप्रकाश, सीओ मधुबन अंजनी कुमार पांडेय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख घोसी डॉ. सुजीत सिंह, कांग्रेस नेता हरिश्चंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed