फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Officials took stock of Ramlila sites in the city

शहर में रामलीला स्थलों का अधिकारियों ने लिया जायजा

Tue, 05 Oct 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Officials took stock of Ramlila sites in the city
नगर के दशई पोखरा पर रामलीला में रावण वध स्थल का निरीक्षण करते प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट,सीओ सिटी,शह - फोटो : MAU
जिले में इस वर्ष दशहरा और दुर्गा पूजा मनाने को लेकर रामलीला और दुर्गापूजा कमेटियों की तरफ से तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए पदाधिकारी पूरी निष्ठा के साथ कार्य में जुटे नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही जिला प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था और त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के लेकर पूरी तरह मुस्तैद है।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रभारी सिटी मिजिस्ट्रेट आशुतोष राय, सीओ सिटी धनंजय मिश्रा, नगर पालिका ईओ दिनेश कुमार सहित अधिकारी और कर्मचारियों ने रामलीला स्थलों और दुर्गापूजा स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। आगामी त्योहारों पर शांति बनी रहे, इसके लिए पुलिस व प्रशासन के लोग भी सक्रिय हो गए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को नगर में होने वाली रामलीला के कार्यक्रमों में उपयुक्त व्यवस्था रहे इसके लिए दशई पोखरा, माता पोखरा, श्री पैलेस सहित विभिन्न लीला स्थलों का जायजा लिया। नगर पालिका को त्याहारों के मद्देनजर पूजा और रामलीला स्थलों की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed