फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Officials of two districts made a plan to free Dohrighat from the jam.

Mau News: दो जिलों के अधिकारियों ने दोहरीघाट को जाम से मुक्ति को लेकर बनाई योजना

Sun, 28 Jan 2024 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Officials of two districts made a plan to free Dohrighat from the jam.
दोहरीघाट- बड़हलगंज मार्ग पर यातायात व्यवस्था के कुशल संचालन के लिए शनिवार को पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय, जिलाधिकारी गोरखपुर कृष्ण करुणेश तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर ड़ॉ. गौरव ग्रोवर ने दोनों ने मऊ और गोरखपुर की सीमा दोहरीघाट पहुंचकर समीक्षा की।
विज्ञापन

बाजार को जाम से निजात दिलाने के लिए गोरखपुर जनपद की जिला प्रशासन और मऊ और गोरखपुर जिले की पुलिस अधिकारी की मौजूदगी में कस्बे को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा किया। करीब एक घंटे तक दोनों जनपद के अधिकारी दोहरीघाट बाजार में मौजूद रहे। इसके बाद पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने पुलिस बल के साथ कस्बे में पैदल भ्रमण कर यातायात चेक प्वाइंट इत्यादि को चिन्हित कर ड्यूटी में लगे पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान दोहरीघाट कस्बे में अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया गया। बाजार के सभी प्रमुख चौैराहे से एसपी के नेतृत्व में अतिक्रमण हटवाया गया। एसपी ने अतिक्रमण कारियों को अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी। एसपी ने बताया कि डेढ़ माह तक नगर में जाम की स्थिति रहेगी। इसलिए सभी लोग जो दोनों पटरियों पर अतिक्रमण कर अपनी दुकान फैलाए है, वो तुरंत हटा ले। उपजिलाधिकारी सुमित सिंह व सीओ ट्रैफिक शीतला प्रसाद पांडेय, टीआई श्यामशंकर पांडेय, नायब तहसीलदार निशांत मिश्रा, ईओ मनोज कुमार यादव, थानाध्यक्ष कल्पना मिश्रा, यातायात निरीक्षक केदार भारती व नगर पंचायत टीम के नेतृत्व में भारी फोर्स के साथ जेसीबी मशीन लेकर अतिक्रमण हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed