फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Offensive comment on social media, lawsuit filed

सोशल मीडिया पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, मुकदमा दर्ज

Tue, 04 May 2021 10:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Offensive comment on social media, lawsuit filed
कोपागंज। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव के दो युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि दोनों युवकों द्वारा एक समाज के विरुद्ध सोशल मीडिया पर आपित्तजनक टिप्पणी की गई थी। जिसके बाद परशुराम सेना के राष्ट्रीय महासचिव ने दोनों के विरुद्ध तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे में परशुराम सेना के राष्ट्रीय महासचिव अजीत पांडेय ने बताया कि कोपागंज थाना क्षेत्र के खुखुंदवा निवासी हिमांश राय तथा रोहित राय ने गत 2 मई को पंचायती चुनाव में अपने समाज के प्रत्याशी को वोट न देने का आरोप लगाते हुए फेसबुक पर ब्राह्मणों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। जिसको लेकर ब्राह्मणों में आक्रोश व्याप्त था। जैसे ही इसकी जानकारी परशुराम सेना के राष्ट्रीय महासचिव अजीत पांडेय को हुई। जिसके बाद परशुराम सेना के महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ममता पांडेय ,राजीव पांडेय ,प्रवीण तिवारी, देवभूषण पांडेय ,पंकज पांडेय के साथ कोपागंज थाना पहुंच दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपियों की धर पकड़ में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed