फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Oath

संविधान की प्रस्तावना और कर्तव्यों की दिलाई शपथ

Tue, 25 Feb 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Oath
परदहां ब्लाक के रहजनियां प्राथमिक स्कूल पर आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में शपथ लेते अपर सिविल ज? - फोटो : MAU
मऊ । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मंगलवार को रहजनिया मुहल्ला स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें महिला सुरक्षा तथा उनके लिए बनाए कानून और महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बाबत जानकारी दी गई। प्राधिकरण के सचिव सत्यवीर सिंह ने सभी को संविधान के प्रस्तावना के साथ साथ मूल कर्तव्यों की शपथ दिलाया। साथ ही लोगों को घरेलू हिंसा और महिला सशक्तिकरण के बावत जानकारी दी। बोले आज महिला हर क्षेत्र में आगे हैं। सेना हो या प्रशासनिक सेवाएं सबमें महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। अपर मुंसिफ अलका नेहल ने कहा कि महिलाओं में जागरूकता का अभाव है, इसलिए उनके प्रति अपराधों में वृद्धि हो रही है। तहसीलदार सदर ओम प्रकाश पांडेय ने महिलाओं के लिए सरकार की योजनाओं के बावत जानकारी दी। कनक प्रभा ने महिलाओं के अधिकार और कानून में उनके सशक्तिकरण के उपायों के साथ योजनाओं के बारे में बताया। महिला दरोगा आरती यादव ने कन्या भ्रूण हत्या पर चिंता जताई, बोली लड़के और लड़कियों में भेदभाव किया जाता है। बोली इस भावना को खत्म करने के लिए सोच बदलनी होगी। तभी समाज में महिलाओं को बराबरी का दर्जा मिलेगा। विनोद कुमार सिंह ने प्राधिकरण की तरफ से दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में लोगों को बताया। कार्यक्रम को महिला अधिवक्ता हुमा रिजवी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राधिकरण के सचिव सत्यवीर सिंह व अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन अलका नेहल और शिप्रा सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया। कार्यक्रम में बच्चों ने सरस्वती गीत प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में एसआई आदर्श श्रीवास्तव, शिवांगी सिंह, राजेंद्र प्रसाद राव ,रिजवान, गोपाल ,निकहत, नजमा इमराना, अंजली, आरती, रिंकू,काजल आदि उपस्थित रहे। संचालन तपस्या सिंह और शेर नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed