{"_id":"6a2d9f2c37d71b41c40c5921","slug":"number-of-people-suffering-from-prickly-heat-red-rashes-and-allergies-has-increased-mau-news-c-295-1-mau1001-147018-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: घमौरियां, लाल चकत्ते और एलर्जी पीड़ितों की संख्या बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: घमौरियां, लाल चकत्ते और एलर्जी पीड़ितों की संख्या बढ़ी
विज्ञापन
जिला अस्पताल के ओपीडी में दवा काउंटर पर उमड़ी भीड़।संवाद
जिला अस्पताल और जिले के 10 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के त्वचा रोग विभागों में गर्मी के कारण मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार तक बीते छह दिनों में 750 मरीजों ने उपचार लिया।
इनमें सन एलर्जी, घमौरियां, लाल चकत्ते, सोरायसिस और फंगल इंफेक्शन जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही। सीएमएस डॉ. धनंजय ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में घमौरियां, फोड़े-फुंसी, खुजली, एलर्जी तथा त्वचा पर दाने निकलने की शिकायतें बढ़ी हैं।
वहीं ठंडे मौसम के बाद तेज धूप और उमस के कारण लोगों के चेहरे पर झाइयां तथा त्वचा संबंधी अन्य समस्याएं भी देखने को मिल रही हैं।
उन्होंने बताया कि अत्यधिक गर्मी और पसीने के कारण फंगल इंफेक्शन के मामलों में इजाफा हो रहा है। मरीजों में शरीर पर लाल चकत्ते, जलन और तेज खुजली की शिकायतें आम हो गई हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अस्पताल में आने वाले कई मरीज एलर्जी से प्रभावित हैं, जबकि करीब 33 प्रतिशत मरीज दाद की समस्या से पीड़ित पाए जा रहे हैं। शनिवार को करीब 80 नए मरीज चर्म रोग का उपचार कराने पहुंचे।
000000000000
सफाई में लापरवाही से बढ़ रहा संक्रमण
मऊ। डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि बढ़ती गर्मी, उमस और साफ-सफाई में लापरवाही संक्रमण फैलने का प्रमुख कारण बन रही है। संक्रमण से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने उबला हुआ या स्वच्छ पानी पीने, घर के आसपास पानी जमा न होने देने तथा शरीर को साफ और सूखा रखने की सलाह दी। लोगों को तौलिया, कपड़े, बर्तन और पेय पदार्थ जैसी वस्तुएं साझा न करने की भी सलाह दी। इसके अलावा घर और कार्यस्थल पर बार-बार छुई जाने वाली सतहों को नियमित रूप से साफ और कीटाणुरहित रखने पर जोर दिया। साथ ही त्वचा पर किसी भी प्रकार के दाने, खुजली, जलन या संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी। संवाद