फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Now there will be convenience in repairing transformers

ट्रांसफार्मरों की मरम्मत में अब होगी सहूलियत

Thu, 11 Aug 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Now there will be convenience in repairing transformers
गर में ट्रांसफार्मर वर्कशाप का उद्घाटन करते कैबिनेट मंत्री ए के शर्मा। - फोटो : MAU
मऊ। अब नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में फुंके ट्रांसफार्मरों को बदलने में लंबा समय नहीं लगेगा। इनकी मरम्मत भी कम समय में आधुनिक मशीनों से हो सकेगी। इससे जिले में विकास को रफ्तार मिल सकेगी। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने बृहस्पतिवार को नगर में 428 लाख की लागत से विद्युत कार्यशाला (वर्कशाप) का लोकार्पण कर जिलेवासियों को सौगात दी। नगर के पुराना पावरहाउस के समीप बिजली विभाग के वर्कशाप में फुंके ट्रांसफार्मरों की मरम्मत की जाती है। यहां का शेड छोटा है और कम क्षमता की मशीनें लगी होने से एक माह में 300 ट्रांसफार्मर की ही मरम्मत होती है। ऐसे में मरम्मत कार्य में समय लगने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसे लेकर आधुनिक क्षमता के वर्कशाप की मांग की जा रही थी। शासन की पहल पर वर्कशाप के लिए 428 लाख का बजट स्वीकृत किया गया। 263 लाख की लागत से शेड का निर्माण किया गया। अब शेड की क्षमता 300 के मुकाबले 750 ट्रांसफार्मर रखने की हो गई है। इनकी रंगाई पुताई और धुलाई मशीनों से की जाएगी। पहले आयल टैंक 20 केएल का था। अब इसे बढ़ाकर 40 केएल कर दिया गया है। 225 लाख की लागत से आधुनिक विद्युत उपकरणों, मशीनों पर खर्च किया गया है। वर्कशाप की दुुगुने से अधिक क्षमता होने से ट्रांसफार्मर तुरंत मिल सकेेंगे। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बेहतर होने से जहां आम उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली मिल सकेगी। वहीं कारोबार तथा खेती किसानी को गति मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed