फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Now seek 34 million for road repairs

अब सड़क मरम्मत के लिए मांगेंगे 34 लाख

Sun, 27 Mar 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 27 Mar 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
उद्यमियों की मूलभूत समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रत्येक माह होने वाली जिला उद्योग बंधु की बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान बैठक में शामिल न होने पर अधिशासी अभियंता का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया। उद्यमियों ने औद्योगिक आस्थान सहादतपुरा की जर्जर  सड़क का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन



 उद्यमियों की शिकायत थी कि सड़क की मरम्मत पिछली कई बार की बैठकों में उठाया जाता रहा है। लेकिन इस पर कोई सार्थक पहल नहीं हो पाती है। जिलाधिकारी ने सड़क की मरम्मत के लिए उ.प्र. अवस्थापना विकास कोष से 34 लाख के बजट की मांग के लिए शासन को पत्र लिखने के निर्देश दिए। उद्यमियों ने शिकायत की कि औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर में सिंचाई विभाग के नाले की सफाई कई सालों से नहीं कराई गई है, जिससे  परिसर में काफी गंदगी का वातावरण हो गया है। डीएम ने अधिशासी अभियंता को नाले की सफाई कराने के निर्देश दिए। बैठक में अधिशासी अभियंता सिंचाई के उपस्थित नहीं थे, इससे नाराज डीएम ने उनका वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


 
उद्यमियों की मांग पर औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर में रोड लाइट लगाने के निर्देश दिये गए। बैठक में बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में नगरपालिका द्वारा 18 लाख की लागत से नाले एवं पटरी का निर्माण  कराया जा रहा है। नाले का निमार्ण हो जाने पर जलनिकासी की समस्या दूर हो जाएगी। बैठक में प्रमुख उद्यमियों के साथ उपायुक्त उद्योग कमलेश श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी गिरिजेश  कुमार त्यागी, नगर मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय, क्षेत्राधिकारी नगर सुशील कुमार  सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेश। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed