{"_id":"5f429f2e8ebc3e4ae11f4d61","slug":"now-online-education-will-be-monitored-in-secondary-schools-mau-news-vns5430334139","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब माध्यमिक विद्यालयों में ऑनलाइन शिक्षा की होगी मानीटरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब माध्यमिक विद्यालयों में ऑनलाइन शिक्षा की होगी मानीटरिंग
विज्ञापन
मऊ। कोरोना संकट काल में माध्यमिक विद्यालयों मे ऑनलाइन पढ़ाई में शिक्षकों की खानापूर्ति नहीं चल पाएगी। महीने के प्रत्येक शनिवार के दिन शिक्षकों को विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान शिक्षकों द्वारा वाट्सएप से किया जाएगा। इसके साथ ही दूरदर्शन तथा स्वयंप्रभा चैनल पर मूल्यांकन के लिए महीने के अंतिम दिन प्रश्न प्रसारित किए जाएंगे। छात्र छात्राओं प्रसारित प्रश्नों के उत्तर विद्यालय के वाट्सएप पर भेजना होगा। जिन छात्रों के पास स्मार्टफोन नहीं हैं वे छात्र अपने प्रश्नों के उत्तर विद्यालय के ड्राप बाक्स मेेें कक्षावार जमा करेंगे। पठन पाठन के निरीक्षण के लिए जिला समन्वयक माध्यमिक शिक्षा अभियान को नामित किया गया है।
जिले मेेें 67 सहायता प्राप्त, 14 राजकीय तथा 324 से अधिक मान्यता प्राप्त विद्यालय हैं। कोरोना के चलते स्कूल, कालेज बंद रहने से छात्र छात्राओं को पढ़ाई में तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से दूरदर्शन तथा स्वयं प्रभा चैनल के माध्यम से नौवीं कक्षा से 12तक की कक्षाओं के छात्र छात्राएं पढ़ाई कर सकेंगे। विभाग की तरफ दूरदर्शन उप्र तथा स्वयंप्रभा चैनल पर कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाओं के छात्र छात्राएं पढ़ाई कर सकेंगे।
नौवीं कक्षा और 11वीं के छात्र छात्राओं की कक्षा संचालित करने के लिए स्वयंप्रभा चैनल पर सुबह 11 बजे से अपराह्न एक बजे तक प्रसारण होगा। इसके बाद अपराह्न चार बजे से शाम छह बजे तक पुन: कक्षा संचालन के लिए प्रसारण होगा। इसी तरह कक्षा 10 और 12वीं की कक्षा चलाने के लिए दूरदर्शनउप्र पर अपराह्न एक बजे से अपराह्न दो बजे तक, ढाई बजे से साढ़े तीन बजे तक प्रसारण जारी रहेगा। महीने के प्रत्येक शनिवार के दिन शिक्षकों को विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान वाट्सएप से किया जाएगा इसके साथ ही दूरदर्शन तथा स्वयंप्रभा चैनल पर मूल्यांकन के लिए महीने के अंतिम दिन प्रश्न प्रसारित किए जाएंगे।
विज्ञापन
छात्र छात्राओं प्रसारित प्रश्नों के उत्तर विद्यालय के वाट्सएप पर भेजना होगा। जिन छात्रों के पास स्मार्टफोन नहीं हैं वे छात्र अपने प्रश्नों के उत्तर विद्यालय के ड्राप बाक्स मेेें कक्षावार जमा करेंगे। पठन पाठन के निरीक्षण के लिए जिला समन्वयक माध्यमिक शिक्षा अभियान को नामित किया गया है। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर क्लस्टरवार नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रुम बनाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि माध्यमिक विद्यालयों में ड्राप बाक्सों की उपलब्धता, पठन पाठन की मानीटरिंग 24 अगस्त से की जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।