फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Now Mau is not known for mafia, but for intelligence: AK Sharma

अब मऊ की पहचान माफिया नहीं, मेधा है : एके शर्मा

Sun, 29 Jun 2025 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Now Mau is not known for mafia, but for intelligence: AK Sharma
पहले मऊ की पहचान माफिया और असलहों से होती थी, परंतु आज मेधा और हुनर से हो रही है। युवाओें के हाथ में असलहे की जगह कलम है। संघर्षों से ही व्यक्ति मजबूत बनता है और ऊंचाई प्राप्त करता है। यह कहना है प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का।
विज्ञापन

वह रविवार को अवादा फाउंडेशन की तरफ से मझावरा मोड़ स्थित जूनियर हाईस्कूल घोसी में आयोजित साइकिल वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि गांव के होनहार बच्चों को समाज का साथ मिलता है, तभी समावेशी विकास होता है। अवादा जैसे संस्थानों का योगदान इसी बदलाव की नींव है। आज प्रतिभा सम्मान समारोह में छात्रों से दोगुना छात्राओं सम्मानित कर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। समारोह में उन्होंने 176 मेधावियों को साइकिल दी।
विज्ञापन

संस्था के चेयरमैन विनीत मित्तल ने कहा कि साइकिल वितरण कार्यक्रम शिक्षा की दिशा में एक और मजबूत कदम हैं।
इस अवसर पर अवादा फाउंडेशन की डायरेक्टर रितु पटवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, चेयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्त, अजय , प्रवीण , अखिलेश, नागेंद्र, जीतू मद्धेशिया, रविन्द्र उपाध्याय, डाॅ. रामबिलास भारती उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed