फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Now dry ration will be available from token in Anganwadi

आंगनबाड़ी में अब टोकन से मिलेगा ड्राई राशन

Tue, 20 Jul 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Now dry ration will be available from token in Anganwadi
मऊ। आंगनबाड़ी केंद्रों के लाभार्थियों को कोटेदार अब टोकन से ड्राई राशन (गेहूं, चावल) उपलब्ध कराएंगे। राशन वितरण के समय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। लाभार्थियों के लिए अप्रैल, मई और जून का आवंटन कोटेदारों को मिल भी चुका है। इससे प्रणाली से दो हजार से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत लाखों बच्चे लाभान्वित होंगे। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने सूखा राशन वितरण में बदलाव किया है। इसके तहत जिले के नौ ब्लाकों के 2587 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत एक लाख 74 हजार से ज्यादा बच्चों को सूखा राशन यानी चावल तथा गेंहू का वितरण किया जाएगा। अप्रैल मई और जून का आवंटन कोटेदारों को मिल चुका है। जल्द ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लाभार्थियों के नाम का टोकन जारी करेंगी, जिसमें लाभार्थी का नाम, पता, माता का नाम और आधार नंबर लिखा होगा। टोकन जारी होने के बाद लाभार्थी सीधे कोटेदार से खाद्यान्न ले सकेंगे। राशन वितरण में परेशानी न हो इसलिए मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगी। वितरण में पारदर्शिता हो इसके लिए कोटेदारों लाभार्थियों से वितरण पंजिका पर हस्ताक्षर भी कराएंगे। इस नए नियम से पहले केंद्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वितरण करते थे। कार्यकर्ता केंद्र पर पंजीकृत लाभार्थियों को बुलाकर वितरण पंजिका में हस्ताक्षर कराने के बाद राशन देती थीं। इसके बाद समूह के माध्यम से राशन वितरण की व्यवस्था बीते अक्तूबर माह से शुरू की गई थी। इसके पहले आंगनबाड़ी में पंजीकृत सात माह से तीन वर्ष, तीन से छह वर्ष के बच्चों के साथ ही गर्भवती व धात्री महिलाओं को पोषाहार दिया जाता था। इसमें मीठी दलिया व नमकीन दलिया के पैकेट दिए जाते थे। बीते दिसंबर माह से इसमें बदलाव किया गया और इन सभी लाभार्थियों को ड्राई राशन दिया जाने लगा था। जिला कार्यक्रम अधिकारी दुुर्गेेश कुमार ने बताया कि राशन वितरण में बदलाव किया गया है। अब आंगनबाड़ी के लाभार्थियों को टोकन के माध्यम से ड्राई राशन दिया जाएगा। हालांकि चना दाल और रिफाइंड फोर्टिफाइड का वितरण केंद्रों से ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed