फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Now begins the clincher

अब शुरू होगी अग्निपरीक्षा

Thu, 01 Dec 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 01 Dec 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Now begins the clincher
गुरुवार को अमिला में स्टेट बैंक का सर्वर फेल होने के बाद बैंक के बाहर मौजूद परेशान उपभोक्ता। - फोटो : mau
नोट बंदी के बाद अब तक तो हाहा कार मचा ही था, लोगों ने जैसे तैसे नवंबर में अपना काम चलाया, असली दिक्कत गुरुवार एक दिसंबर से उस वक्त शुरू होगी जब कर्मचारियों का वेतन रिलीज होगा।  जिले के तीनों चेस्ट पहले से ही बेहाल है। ऐसे में गुरुवार से नोटबंदी के दिक्कत का एक नमूना देखा जा सकता है। हालांकि बैंक कर्मचारियों का कहना है कि वेतन आने से क्या होता है, रूपया निकालने का लिमिट तो 24 हजार ही है।
विज्ञापन



बतातें चलें कि आठ नवंबर को नोट बंदी की घोषणा होने के बाद से हाहाकार मचा है। कैश कम होने से लोगों की जरूरते नहीं पूरी हो पा रही। किसी तरह से लोगों ने बीस दिन का समय काट लिया। अब एक दिसंबर को कर्मचारियों का वेतन रिलीज हो रहा है। जिले में सभी विभागों को मिलाकर करीब आठ हजार कर्मचारी है। लेकिन ट्रेजरार आबिद अली की मानें तो सभी का वेतन बिल एक साथ रिलीज नहीं किया जा रहा। पहले चरण में करीब तीन हजार कर्मचारियों का 50 करोड़ रूपया रिलीज किया जाएगा। 
विज्ञापन



इसमें कलेक्ट्रेट, पुलिस विभाग के संग अन्य कई विभाग शामिल हंै। इसके अतिरिक्त करीब ग्यारह हजार पेंशनरों की पेंशन राशि भी गुरुवार को  रिलीज कर दी जाएगी। दूसरी तरफ जिले में मौजूद तीन करेंसी चेस्ट में तीनों की दशा दयनीय हो चली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेट बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक रंजीत ने बताया कि आज रात करेंसी नहीं आई तो एक दिसंबर से उन्हें उपभोक्ताओं के सामने हाथ जोड़ना पड़ेगा, कि जिनको ज्यादा जरूरी हो वही रूपया खाते से निकाले। बोले बुुधवार को वो यूबीआई करेंसी चेस्ट से एक करोड़ रूपया उधार मांगे लेकिन वो भी देने में असमर्थता जताए।



पंजाब नेशनल बैंक के चेस्ट प्रबंधक शिवनाथ ने बताया कि उनके यहां चेस्ट सोमवार से ही बैठ गया है। ऐसे में वो काफी परेशान हंै। सभी चेस्ट प्रबंधक आरबीआई से लिखा पढी कर रहें है। लेकिन संभावना नहीं है कि अगले दो दिनोंतक रूपया आ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed