फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Notices will be issued to two lakh voters who have not filled out the form

Mau News: फाॅर्म नहीं भरने वाले दो लाख मतदाताओं को जारी होंगे नोटिस

Tue, 06 Jan 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Notices will be issued to two lakh voters who have not filled out the form
मऊ। जिले में 82.48 फीसदी मतदाताओं का डिजिटलाजेशन कर दिया गया है। जबकि 17.52 फीसदी वोटर मृतक, अनुपस्थित, शिफ्टेड और डुप्लीकेट (एएसडी) हैं। यह एएसडी वोटर मतदाता सूची से हटेंगे। वहीं फाॅर्म नहीं भरने वाले 8 फीसदी यानि दो लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद वह अपने प्रमाण पत्र देंगे। वहीं मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के बाद अब अनअंतिम सूची छह जनवरी को प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन

जिले की चार विधानसभा घोसी, मधुबन, सदर और मुहम्मदाबाद गोहना में 2003 में मतदाताओं की संख्या 12 लाख 96 हजार 428 थी। इसके बाद 22 वर्षों में जिले में करीब 4.37 लाख मतदाताओं की संख्या बढ़ गई है। वर्तमान समय में एक जनवरी 2025 को जारी हुई मऊ की चारों विधान सभा क्षेत्रों के 1796 बूथों पर मतदाताओं की संख्या 17 लाख 13 हजार 350 मतदाता है।
विज्ञापन

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में 1796 बीएलओ और 176 पर्यवेक्षको घर-घर जाकर गणना प्रपत्र उपलब्ध कराने एंव संग्रह किया। जिसके बाद जिले में 82.48 फीसदी मतदाताओं के गणना प्रपत्र डिजिटलाइज हो गए हैं। जबकि 17.52 फीसदी वोटर मृतक, अनुपस्थित, शिफ्टेड और डुप्लीकेट (एएसडी) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत उपजिला निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि चारों विधानसभा क्षेत्रों में 14.13 लाख से ज्यादा गणना प्रपत्र जमा हुए हैं। इन सभी के नाम मतदाता सूची से बाहर होंगे। अंतिम सूची छह मार्च को जारी होगी। इससे पहले छह जनवरी से छह फरवरी तक मतदाता दावे आपत्तियां दे सकेंगे। छह फरवरी से 27 फरवरी तक नोटिस, गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावे आपत्तियों की सुनवाई की जाएगी। एडीएम सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि वादे आपत्ति देने की अवधि में किसी का नाम छूट गया है वह फार्म छह भरकर अपना नाम बढ़वा सकेगा। सहित जिसको किसी नाम पर आपत्ति होगी वह नाम कटवा सकता है। इसके लिए फार्म 7 भरना होगा।
6 फरवरी तक कर सकते हैं दावे-आपत्तियां

मऊ। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 6 जनवरी को होगा। 6 फरवरी तक कर दावे और आपत्तियां जमा किया जा सकता है। इसकी जानकारी सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने दी। बताया कि अर्हता तिथि 1 जनवरी के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 6 जनवरी को किया जाना है। जबकि दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 06 फरवरी तक निर्धारित है। बताया कि सभी पात्र निर्वाचकों के नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित करने के उद्देश्य से आवश्यक है कि इस विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में युवा मतदाताओं के नाम अधिक से अधिक संख्या में निर्वाचक नामावली में सम्मिलित करना है।

76 फीसदी मतदाताओं की मैपिंग पूरी

मऊ। एडीएम ने बताया कि जमा गणना प्रपत्रों में 76 फीसदी मतदाताओं की मैपिंग हो चुकी है, शेष करीब 8 फीसदी यानि दो लाख मतदाताओं को नोटिस भेजे जाएंगे। इसके बाद वह अपने प्रमाण पत्र देंगे। बताया कि जिन लोगों ने मैपिंग नहीं की है उनको जो निर्वाचन आयोग के तय विकल्प हैं वह प्रमाण देने होंगे। इसके लिए अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। जिले में सेल्फ मैपिंग लगभग 32 फीसदी की हो चुकी है। वहीं माता पिता का डिटेल देने वालों की संख्या 44 फीसदी से ज्यादा है। शेष अनमैप्ड की श्रेणी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed