{"_id":"60b7b6798ebc3eaca16e0f91","slug":"notice-to-warden-accountant-for-not-uploading-number-of-girl-students-on-prerna-portal-mau-news-vns592684065","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेरणा पोर्टल पर छात्राओं की संख्या अपलोड न करने के मामले में वार्डेन, एकाउंटेंट को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेरणा पोर्टल पर छात्राओं की संख्या अपलोड न करने के मामले में वार्डेन, एकाउंटेंट को नोटिस
विज्ञापन
मऊ। जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पंजीकृत छात्राओं का नाम प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करने के शासन के आदेश का पालन नहीं हो रहा है। वर्ष 2020-21 शिक्षा सत्र में माह फरवरी, मार्च माह में जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में रजिस्टर पर दर्ज 480 छात्राओं के नामांकन के हिसाब से भोजन, स्टेशनरी सहित विभिन्न मदों में 23.97लाख का भुगतान किया गया है। जबकि प्रेरणा पोर्टल पर छात्राओं की संख्या शून्य दर्ज है।
राज्य परियोजना कार्यालय के फरमान पर गत एक जून 2021 को मंडलीय सहायक निदेशक बेसिक ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण में रजिस्टर पर दर्ज छात्राओं के हिसाब से किया गया भुगतान सही पाया था। प्रेरणा पोर्टल पर छात्राओं का नाम अपलोड न होने के मामले में कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों के वार्डेन और एकाउटेंट को नोटिस जारी की गई है। तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है।
केंद्र सरकार द्वारा कमजोर वर्ग की छात्राओं को शिक्षित करने के लिए जिले के रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के पलिगढ़, कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के देईथान, मुहम्मदाबादगोहना कस्बा, रतनपुरा में गाढ़ा, बड़रांव ब्लाक के सरायसादी में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की स्थापना की गई है। सभी विद्यालयों में 480 छात्राएं पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
2020-21 में माह फरवरी, मार्च माह में जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में रजिस्टर पर दर्ज 480 छात्राओं के नामांकन के हिसाब से भोजन, स्टेशनरी सहित विभिन्न मदों में 23.97 लाख का भुगतान पीएफएमएस पोर्टल से किया गया। गत मंगलवार यानि एक जून 2021 को मंडलीय सहायक निदेशक बेसिक ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर जांच पड़ताल किया था। जांच में नामांकित छात्राओं के हिसाब से भुगतान सही पाया। नए शिक्षा सत्र 2021 में विद्यालय बंद चल रहे हैं।
एडी बेसिक ने प्रेरणा पोर्टल पर छात्राओं का नाम अपलोड न होने के मामले में कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों के वार्डेन और एकाउटेंट को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया था। विभाग की तरफ से विद्यालयों के वार्डेन तथा अकाउंटेंट को नोटिस जारी किया है। साथ ही तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने का फरमान जारी किया है। इस बाबत बीएसए राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि प्रेरणा पोर्टल पर छात्राओं का नाम अपलोड न होने के मामले में कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों के वार्डेन और अकाउंटेंट को नोटिस जारी किया गया है। कार्य में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।