फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Notice to vacate 20 dilapidated buildings

Mau News: जर्जर हो चुके 20 भवनों को खाली करने के लिए नोटिस

Wed, 24 May 2023 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Notice to vacate 20 dilapidated buildings
मऊ। नगरपालिका क्षेत्र में दर्जनों जर्जर मकान मौत का सामान बनकर खड़े हैं। ऐसे 64 भवनों को नगर पालिका ने चिह्नित किया है। जिसमें से 20 जर्जर भवन स्वामियों को नोटिस जारी करते मानसून के पूर्व भवन खाली करने को कहा गया है। यदि बारिश के पूर्व इन जर्जर भवनों को खाली नहीं किया गया तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

मानसून सत्र से पूर्व नगर पालिका प्रशासन की तरफ से अलग-अलग मुहल्ले के 64 जर्जर हो चुके भवन को चिह्नित किया जा चुका है, इसमें 20 से अधिक भवन मालिकों को नोटिस भी जारी किया जा चुका है, शेष को नोटिस देने की कवायद की जा रही है। जबकि इसके उलट जिले से नगर पंचायत द्वारा अभी तक जर्जर भवनों को चिह्नित नहीं किया गया है।
विज्ञापन

शहर के कई हिस्सों में बनी संकरी गलियों में रोज बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। कई गलियों की हालत तो ऐसी है कि वहां दो बाइक एक साथ नहीं जा सकतीं हैं। जबकि इन गलियों में दशकों पहले बने मकान पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। इसमें कई जर्जर भवनों को नगर पालिका द्वारा पूर्व में जर्जर चिह्नित कर इसकी सूचना जिला प्रशासन को भेजा जा चुका है। बारिश के मौसम में हर वर्ष शहर में किसी न किसी क्षेत्र में कोई जर्जर भवन गिरना आम बात है। नगर पालिका ने इस बार 64 जर्जर भवनों को चिह्नित कर इनके स्वामियों को सूचना देते हुए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मुहल्लों में है जर्जर भवन
जर्जर भवनों की बात करें तो भीटी में सात, ब्राह्मणपुरा में एक, हरिकेशपुरा में एक, बल्लीपुरा में एक, छेदापुरा में एक, इब्राहिमाबाद में एक, औरंगाबाद में एक, मुंशीपुरा में छह, सहादतपुर में 12, डोमनपुरा में पांच, रसूलपुरा में एक, घासीपुरा में एक, रामपुर चकिया में चार, बख्तावरगंज में एक, गालिबपुर में एक, बड़ापोखरा में चार, रघुनाथपुरा में चार, यूसुफपुर में एक, काजीटोला में एक, पुराफिखन में दो, बड़ी कम्हरिया में दो, राजारामपुरा में दो, प्यारेपुरा में एक भवन चिह्नित किया गया है।

कोट
नगरपालिका क्षेत्र के अलग-अलग मुहल्ले के 64 जर्जर हो चुके भवनों को चिह्नित किया जा चुका है। लगभग 20 भवन मालिकों को नोटिस भी जारी किया जा चुका है, शेष को नोटिस देने की कवायद की जा रही है।
दिनेश कुमार
अधिशासी अधिकारी
नगरपालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed