फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Notice issued to the secretary in financial irregularities:

मांगो को लेकर जल निगम कर्मचारी ने निकाला जुलूस, सौंपा पत्रक

Wed, 18 Aug 2021 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to the secretary in financial irregularities:
मऊ। उत्तर प्रदेश जल निगम जल संस्थान मजदूर यूनियन की तरफ से बुधवार को नियमित फील्ड कर्मचारियों का नगर निकायों में समायोजन रोकने आदि मांगो को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। जल निगम कार्यालय से जुलूस निकालकर कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने पत्रक के माध्यम से मांग किया कि कर्मचारियों को दूसरे विभाग में समायोजित करने की कार्यवाही को निरस्त कर जल निगम द्वारा संचालित कार्यालयों में तैनात किया जाए। फील्ड कर्मचारियों की रोकी गई पेंशन तुरंत प्रदान की जाए। जल निगर में सप्तम वेतनमान की संस्तुतियां लागू कर एरियर का भुगतान किया जाए। चार माह का वकाया वेतन व पेशन सहित सेवनिवृत्त कर्मचारियों की ग्रेच्युटी, अवकाश नगदीकरण का भुगतान किया जाए। जल निगम के सुदृढ़ीकरण के नाम पर जल निगम का विभाजन रोका जाए। कार्य योजना के आधार पर जल निगम को संबोधित एक प्रशासकीय विभाग में रखा जाए समेत 10 मांगों को लेकर पत्रक सौंपा। इस मौके पर विद्याधर तिवारी, विजेंद्र सिंह, गुलाब, रामजन्म यादव, अली अनवर, श्रीराम, राम अवध, अनूप कुमार, अजय कुमार, अभिषेक दूबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed