फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Notice issued to establishment operating

Mau News: बिना पंजीकरण संचालित प्रतिष्ठान को नोटिस जारी

Wed, 06 Mar 2024 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to establishment operating
मऊ। खाद्य विभाग की टीम ने बुधवार को शहर में अवैध रूप से बिना पंजीकरण के चल रहे प्रतिष्ठानों, प्लाजा की जांच की। इस दौरान टीम ने एक प्रतिष्ठान को अवैध रूप से बिना पंजीकरण के चलता मिला। जिसे नोटिस जारी किया। वहीं टीम ने शहर के ही एक प्लाजा और एक अन्य प्रतिष्ठान के कई सामानों को लेकर जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम की जांच में गाजीपुर तिराहा स्थित द्वारिका स्वीट्स एंड बेकर्स नामक प्रतिष्ठान बिना पंजीकरण के चलती पाई गई। टीम ने प्रतिष्ठान के मालिक को नोटिस जारी करते हुए 15 दिन के भीतर जबाव देने को कहा है। वही टीम ने जांच के दौरान प्रतिष्ठान से रसगुल्ला, पनीर व बूंदी लड्डू का नमूना भी लिया। साथ ही टीम ने श्री प्रसाद स्वीट्स से बूंदी लड्डू और गृहस्थ प्लाजा से पनीर व बेसन के नमूने लिए गए। सहायक खाद्य आयुक्त सुरेश मिश्रा ने बताया कि द्वारिका स्वीट्स एंड बेकर्स नामक प्रतिष्ठान पंजीकरण के आधार पर चल रहा था। जबकि प्रतिष्ठान का लाइसेंस होना जरूरी है। जांच के दौरान नोटिस जारी करने के साथ लिए गए नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया है। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेन्द्र सिंह यादव, दिनेश राय, अमित राय, सत्यराम यादव, विजय प्रकाश शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed