फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Notice issued to DIOS

Mau News: डीआईओएस को जारी किया नोटिस

Fri, 10 Oct 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to DIOS
मऊ। राज्य सूचना आयोग ने मांगी गईं सूचनाएं नहीं देने पर डीआईओएस को नोटिस जारी किया है। जिले के चोरपाकला निवासी अमृत कुमार ने संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल से जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत नेहरू इंटर कॉलेज में तैनात एक प्रवक्ता के शैक्षिक योग्यता के विवरण सहित पांच बिंदुओं पर सूचना मांगी थी। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने जिला विद्यालय निरीक्षक को सूचना देने का निर्देश दिया। सभी बिंदुओं पर सूचना न मिलने पर शिकायतकर्ता ने राज्य सूचना आयोग लखनऊ में अपील की। आयोग की सुनवाई में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से कोई भी प्रतिनिधि उपस्थित नहीं हुआ। आयोग ने 16 अक्तूबर 2025 की तिथि निर्धारित की है। निर्धारित तिथि को अपना पक्ष रखने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया है। अन्यथा प्रकरण में उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed