फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Notice issued to Backward Class Mahapanchayat Party which did not contest even a single election in six years

Mau News: छह साल में एक चुनाव भी नहीं लड़ने वाले पिछड़ा वर्ग महापंचायत पार्टी को नोटिस जारी

Fri, 15 Aug 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to Backward Class Mahapanchayat Party which did not contest even a single election in six years
मऊ। जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों की ओर से 6 वर्षों से एक भी चुनाव में हिस्सा नहीं लेने के लिए पिछड़ा वर्ग महापंचायत पार्टी को नोटिस जारी किया है। यह जानकारी बृहस्पतिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण मिश्रा ने दी। 21 अगस्त को दल के प्रतिनिधि को जवाब देना पड़ेगा।
विज्ञापन

प्रवीण मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के 121 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की ओर से वर्ष-2019 से वर्ष-2025 (06 वर्षों) के मध्य एक भी चुनाव नहीं लड़ने के कारण निर्वाचन आयोग के निर्देश पर राजनीतिक दलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पिछड़ा वर्ग महापंचायत पार्टी का मुख्यालय जमालपुर (करहां रोड) पोस्ट मोहम्मदाबाद गोहना है। अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को जारी कारण बताओ नोटिस पार्टी के पंजीकृत पते पर रजिस्ट्रर्ड डाक द्वारा भेजा जा चुका है। कारण बताओ नोटिस को लेकर पार्टी के अध्यक्ष / महासचिव को अपना प्रत्यावेदन हलफनामा और सुसंगत अभिलेखों के साथ 21 अगस्त तक देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed