फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Notice issued to 16 purchasing center in-charge including PCF's District Manager Ranjit

पीसीएफ के जिला प्रबंधक रंजीतसहित 16 क्रय केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी

Mon, 20 Dec 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to 16 purchasing center in-charge including PCF's District Manager Ranjit
मऊ। जिले में धान खरीद की गति धीमी है। धान क्रय केंद्रों पर सन्नाटा रहने तथा अनेक गड़बड़ियां मिल रही है। जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कड़ा रूख अपनाया है। इस मामले में पीसीएफ के जिला प्रबंधक रंजीत मौर्य समेत 16 क्रय केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

जिले में किसानों को धान की फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए 48 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। अधिकांश क्रय केंद्रों पर धान खरीद बंद होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। क्रय केंद्रों से कटौती सहित तमाम अनियमितता की शिकायतें मिल रही थी। जिला प्रशासन ने डिप्टी आरएमओ विपुल कुमार सिन्हा से रिपोर्ट मांगी। जिले उन्होंने क्रय केंद्रों के निरीक्षण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने विपणन शाखा के छह, पीसीएफ के 10 तथा पीसीएफ के जिला प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिन लोगों को नोटिस जारी की गई है, उनमें विपणन शाखा के दोहरीघाट, अमिला, रतनपुरा, मधुबन व मुहम्मदाबाद गोहना के क्रय केंद्र प्रभारी शामिल हैं।
विज्ञापन

पीसीएफ के क्रय केंद्र अरदौना रतनपुरा, डीसीएफ खुरहट रानीपुर, साधन सहकारी समिति अइलख इमिलिया, साधन सहकारी समिति इंदारा कोपागंज, साधन सहकारी समिति धर्मसीपुर रानीपुर, साधन सहकारी समिति भैरोपुर दोहरीघाट, साधन सहकारी समिति मझवारा घोसी, साधन सहकारी समिति सरसेना रानीपुर व साधन सहकारी समिति सलाहाबाद परदहां के सचिव शामिल हैं। पीसीएफ के गोदामों में बोरे नहीं है। यहां से धान भी नहीं उठाया जा रहा है। विपणन शाखा के क्रय केंद्रों पर गोदाम भरे पड़े हैं। इसकी वजह से यहां खरीद प्रभावित होने से किसान क्रय केंद्र से लेकर जिला मुख्यालय का चक्कर काटने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी वीके सिन्हा ने बताया कि धान खरीद में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। धान खरीद में लापरवाही मिलने पर पीसीएफ के जिला प्रबंधक सहित 16 क्रय केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed