फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Not showing effect of alerts

अलर्ट का नहीं दिखा असर

Thu, 09 Mar 2017 12:16 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 09 Mar 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Not showing effect of alerts
रेलवे स्टेशन पर बजे नहीं दिखी कोई सुरक्षा ।
ट्रेन में विस्फोट और लखनऊ में आतंकवादी घटना होने के बाद भी बुधवार को जिले में कहीं कोई अलर्ट नहीं दिखा। बुधवार की दोपहर नगर क्षेत्र के हर सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं दिखें। न ही पुलिस की चेकिंग कहीं दिखाई पड़ी। जबकि पूर्व की घटनाओं पर गौर करें तो मऊ और आजमगढ़ के तार आतंकी घटनाओं से जुड़े पाए गए हैं। पूर्व में हुई आतंकी घटनाओं के बाद इसमें संलिप्त युवाओं के तार मऊ जिले के मधुबन क्षेत्र से जुड़ा पाया गया था। लेकिन मंगलवार को लखनऊ में हुए आपरेशन के बाद भी मऊ जिले में बुधवार को कोई अलर्ट नहीं रहा। न ही कहीं पर सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए। दोपहर में जिला मुख्यालय स्थित कचहरी, रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर लोग बेरोक टोक आते जाते दिखे। कचहरी गेट पर पहले लगने वाली सुरक्षा भी बुधवार को नदारत रही। यही हाल रेलवे स्टेशन पर था। यहां मुख्य गेट पर लगा मेटल डिटेक्टर डोर नदारत था। जबकि इसे पूर्व सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

आम तौर पर होने वाली पुलिस चेकिंग भी बुधवार को नदारत थी। जबकि हर छोटी बड़ी घटना के बाद सक्रिय पुलिस चेकिंग आदि का काम शुरू कर देती थी। लेकिन लखनऊ में हुई घटना के बाद भी बुधवार को जिले में कही कोई अलर्ट नहीं दिखा। उधर अपर पुलिस अधीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि चुनाव में फोर्स की कमी के कारण चेकिंग आदि की कार्रवाई नहीं की जा पा रही है। लेकिन सतर्कता को लेकर जिले की पुलिस अलर्ट पर रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed