फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Nomination for the post of District Panchayat President today's news

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन आज की खबर

Sat, 26 Jun 2021 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Nomination for the post of District Panchayat President today's news
मऊ। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जाने की तिथि शनिवार को है। शुक्रवार को किसी भी दोवदार ने नामांकन पत्र नहीं खरीदा। इसके पूर्व भाजपा, सपा और एक निर्दल प्रत्याशी ने नामांकन पत्र खरीदा है। ये तीनों प्रत्याशी शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। सपा के राम नगीना यादव ने दो सेटों में परचा खरीदा है जबकि भाजपा के मनोज राय ने तीन सेटों में नामांकन पत्र खरीदा है। जबकि निर्दल जितेंद्र कुमार गोयल ने भी एक सेट में परचा खरीदा है। इधर भाजपा ने मनोज राय को टिकट देकर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को रोचक बना दिया है। मनोज राय ने क्षेत्र में जन संपर्क तेज कर दिया है। उधर सपा प्रत्याशी राम नगीना यादव ने जिला पंचायत सदस्यों से सघन संपर्क करना शुरु कर दिया है। शनिवार को तीनों प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। 29 जून को नामांकन पत्रों कली जांच होगी तथा तीन जुलाई को कलेक्ट्रेट में मतदान होगा तथा उसी दिन मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed