फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Nominated DM Srishti Singh held public hearing on Sampoorna Samadhan Diwas in Mau

संपूर्ण समाधान दिवस: एक दिन की अफसर बनकर सृष्टि ने सुनी फरियाद, निस्तारण के लिए दिए निर्देश

Sat, 05 Oct 2024 03:29 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 05 Oct 2024 03:29 PM IST
सार

तहसील सदर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मिशन शक्ति कार्यक्रम के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नामित जिलाधिकारी सृष्टि सिंह ने तहसील सदर में जनसुनवाई की।

विज्ञापन
Nominated DM Srishti Singh held public hearing on Sampoorna Samadhan Diwas in Mau
नामित जिलाधिकारी सृष्टि सिंह ने तहसील सदर में सुनीं समस्याएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नामित जिलाधिकारी ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सदर में जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र के सहयोग से लोगों की समस्याओं को सुना। तहसील सदर में संपन्न संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 97 शिकायतें आईं, जिसमें से पांच शिकायतों का तत्काल निस्तारण कर अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए मौके पर दो टीमों को भेजा गया। सबसे अधिक 46 राजस्व विभाग के एवं 18 शिकायत पुलिस विभाग से संबंधित थी। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए डीएवी इंटर कॉलेज की छात्रा सृष्टि सिंह को एक दिन के लिए जिलाधिकारी नामित किया था। जिलाधिकारी द्वारा एक-एक कर लोगों की समस्याओं को सुना गया एवं निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए गए। नामित जिलाधिकारी सृष्टि सिंह ने भी लोगों की समस्याओं को सुना। जिसमें पंचायती राज विभाग, नलकूप विभाग, बिजली विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित समस्याएं सामने आई, जिलाधिकारी के सहयोग से निस्तारण करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन




जिलाधिकारी ने नामित जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सदर के परिसर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को गीत एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया गया कि भ्रूण हत्या एक अपराध है इसलिए गर्भावस्था के दौरान लिंग की जांच न कराए। समाज में जितना हक बेटों का है उतना बेटियों का भी है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक इलमारन जी, उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सदर सहित समस्त जनपद स्तरीय एवं तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed