फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   No tear gas shells to fill

नहीं भर सके आंसू गैस के गोले

Tue, 09 Feb 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Tue, 09 Feb 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
No tear gas shells to fill
अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने सोमवार को स्थानीय थाने का औचक निरीक्षण किया। एएसपी ने हेड मोहर्रिर को आंसू गैस के गोले भरने को कहा। लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके। एएसपी ने उसे जमकर फटकार लगाई। उन्होंने हवालात, रसोईघर, बैरक, जनरेटर रूम, एफआईआर कक्ष, एमवी एक्ट, अपराध रजिस्टर, गुंडा एक्ट, एनसीआर व महिला उत्पीड़न रजिस्टर तथा विवेचना की गहनता से जांच की।
विज्ञापन



जांच के दौरान उन्होंने कबूतर  बाजों की मिल रही शिकायतों तथा उनसे लिए गए रुपयों को तत्काल वापस कराने के साथ  ही त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। एएसपी ने महिला उत्पीड़न के प्रति अधिक  संवेदन शील होने की हिदायत दी।
विज्ञापन



पुरानी की जगह नई हथकड़ी प्राप्त होने  के बाद भी उसे रजिस्टर में अंकित न किए जाने पर संबंधित मुंशी को फटकार लगाई। उन्होंने बैरक, हवालात, शौचालय की सफाई देख काफी संतुष्टि जताई। जांच के दौरान अपराध संख्या 294/15 की विवेचना रजिस्टर में अंकित न होने पर मुंशियों की जमकर खिंचाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन



थानाध्यक्ष राम मूरत यादव को महिला उत्पीड़न के प्रति संवेदनशील होने को कहा। चौकी प्रभारी कोपागंज संतोष तिवारी को निर्देशित किया किए आए दिन कबूतरबाजों द्वारा रुपये ठगी  किए जाने की शिकायतों को गंभीरता से लें तथा ऐसे कबूतरबाजों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता को रुपये वापस कराएं।



उन्होंने सिपाहियों को निर्देशित किया कि 107/116 की कार्यवाही पर जोर दें। जांच के दौरान हेड मोहर्रिर द्वारा आंसू गैस में गोले भरे जाने की सही जानकारी नहीं देने पर जमकर फटकारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed