फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   No food nor water in L-Two hospital

एल-टू में भर्ती मरीजों का आरोप, नहीं मिल रहा पानी, घर से मंगवा रहे हैं खाना

Mon, 19 Apr 2021 10:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
No food nor water in L-Two hospital
बढुुआगोदाम। परदहा एल-2 अस्पताल में भर्ती एक महिला मरीज और उसके परिजनों ने अस्पताल में भोजन और पानी नहीं देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

एल-2 अस्पताल में भर्ती दक्षिणटोला थाना क्षेत्र की महिला मरीज की शिकायत है कि मेडिकल टीम दवा नियमित रूप से दे रही है लेकिन भोजन और पानी नहीं दिया जा रहा है। जिस वार्ड में वो भर्ती है उसमें छह मरीज हैं। भर्ती हुए सात दिन हो चुके हैं। परिजन भोजन और पानी घर से भिजवाते हैं। महिला मरीज के परिजन का आरोप है कि उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को अवगत कराया है। भर्ती एक अन्य मरीज ने बताया कि अस्पताल के अंदर सफाई का भी अभाव है। खुद सफाई करनी होती है। इस संबंध में प्रभारी डॉ. डीके सिंह ने कहा कि कोविड अस्पताल परदहा में मरीजों को सुविधाएं दी जा रही हैं। बाकी डाक्टरों की टीम नियमित तौर पर मरीजों का उपचार करने के साथ उनके स्वास्थ्य पर निगरानी रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed