{"_id":"58e9237b4f1c1b4c3e5b9ea5","slug":"no-espionage-purchase","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक छटांक नहीं हुई खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक छटांक नहीं हुई खरीद
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
Updated Sat, 08 Apr 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
शनिवार को कोपागंज में बंद पड़ा गेंहू खरीद केंद्र।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार की ओर से किसानों को फसल का उचित मूल्य दिलाने का फरमान विभागीय उदासीनता के चलते फ्लाप साबित हो रहा है। कोपागंज हाट शाखा शनिवार को सुबह 10:30 बजे तक ताला ही नहीं खुला था। जिससे कई किसान सुबह में आकर वापस लौट गए। स्थिति यह है की अब तक एक दाना भी उक्त केंद्र द्वारा गेहू का खरीद नहीं किया जा सका है।
एक अप्रैल से सरकार द्वारा वितरण शाखा से लेकर नामित सभी क्रय केंद्र को गेहू खरीदने का निर्देश दिया है। बावजूद इसके किसान सरकारी क्रय केंद्रों को गेहू न बेच गांव में ही बिचौलियों को बेच दे रहे हैं। क्षेत्र के किसान मुन्नार राम, रामानंद ने बताया कि शासन द्वारा गेहू का सरकारी रेट 1625 रुपये निर्धारित है। यही नहीं क्रय केंद्र पर अपनी गेहू को ट्रैक्टरों पर लाद ले जाने के बाद तरह-तरह की नुख्ता चीनी की जाती है इस स्थिति में क्यों बेचे। वहीं किसान खरभान, उमाकांत ने कहा कि इस साल सौ प्रतिशत में मात्र 80 प्रतिशत ही गेहू की पैदावार हुई है। जबकि इस वर्ष 20 प्रतिशत गेहूं का नुकसान हुआ है। शनिवार को कोपागंज स्थित हाट शाखा पर दिन में तेज धूप होने चलते एकाद किसान अपना गेहूं लेकर पहुंचे तो गोदाम का साढ़े दस वजे तक ताला न खुलने के चलते पुन बैरग लौट गए। विभाग की इसी लापरवाही के चलते अभी तक एक दाना भी गेहू हाट शाखा गोदाम द्वारा नहीं ख़रीदा गया है। उधर इस बाबत केंद्र प्रभारी बासुदेव ने बताया की केंद्र निर्धारित समय से खुल जाता है। आज मजदूरों को आने में देर हो गई जिसके चलते केंद्र थोड़ी देरी से खुला।