फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Power outage in Mau for a week 300 families in distress

मऊ: एक सप्ताह से बिजली गुल, 300 परिवार परेशान; दीया जलाकर रात बिताने को मजबूर ग्रामीण

Mon, 12 Oct 2026 01:52 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 12 Oct 2026 01:52 AM IST
सार

मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के कमालपुर पहाड़पुर गांव में 25 केवी ट्रांसफॉर्मर की खूंटी जलने से एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे करीब 300 परिवार प्रभावित हैं। पेयजल संकट के साथ बच्चों की अर्धवार्षिक परीक्षाओं की तैयारी भी प्रभावित हो रही है। बिजली विभाग ने जल्द आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Power outage in Mau for a week 300 families in distress
electricity pole बिजली के खंभे - फोटो : AI Generated

विस्तार

मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के कमालपुर पहाड़पुर गांव में पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप है। 25 केवी ट्रांसफॉर्मर की खूंटी जलने से करीब 300 परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न आने से ग्रामीण सरसों के तेल का दीया जलाकर रात बिताने को मजबूर हैं। वहीं, सबमर्सिबल पंप बंद होने से गांव में पेयजल संकट भी गहरा गया है।

विज्ञापन


घरेलू कामकाज से लेकर पढ़ाई तक प्रभावित
बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामकाज में परेशानी हो रही है। पानी की व्यवस्था नहीं होने से घरेलू कामकाज और कपड़े धोने तक में दिक्कत आ रही है। इन दिनों विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में शाम होते ही गांव में अंधेरा छा जाने से बच्चों की पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन
Trending Videos


दो जिलों के बीच फंसी बिजली आपूर्ति
ग्रामीणों की समस्या का समाधान होने में देरी की एक वजह विद्युत उपकेंद्र का दूसरे जिले में होना है। मऊ जिले के कमालपुर पहाड़पुर, अल्लीपुर, ओटनी और देवसीपुर समेत कई गांव आजमगढ़ जिले के गोड़सर जहानागंज उपकेंद्र के परासी फीडर से जुड़े हैं। ऐसे में बिजली संबंधी शिकायतों के निस्तारण में देरी होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ रही है।

जल्द बहाल होगी बिजली आपूर्ति
गोड़सर उपकेंद्र के अवर अभियंता धीरज पटेल ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर से जुड़ी समस्या का समाधान कर जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी। ग्रामीणों को अब बिजली बहाल होने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed