फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Namajee on the first jumme of Ramadan in mau

रमजान के पहले जुमे पर उमड़े नमाजी

Sat, 11 May 2019 12:17 AM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Sat, 11 May 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
Namajee on the first jumme of Ramadan in mau
नगर के शाही कटरा के मैदान में रमजान के पहले जुमे की नमाज अदा करते रोजेदार। - फोटो : mau
रमजान के पहले जुमा शुक्रवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के मस्जिदों में भारी संख्या में रोजेदारों ने पहले जुमे की नमाज अदा की। इस दौरान मस्जिदों के पास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन


रमजान महीने के पहले शुक्रवार को दोपहर होते ही सड़कों पर चहल-पहल बढ़ गई। मुस्लिम बंधु जुमे की नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों में पहुंचने लगे। बच्चों में भी काफी उत्साह था। वे भी युवाओं तथा बुजुर्गो के साथ मस्जिदों में नमाज अदा करने पहुंचे। नमाज के बाद अमन-चैन की दुआ करने के लिए हजारों हाथ उठे। जुमे की नमाज अदा करने के लिए रोजेदारों का हुजूम उमड़ पड़ा। आसपास के गांवों में रहने वाले रोजेदार भी जुुमा की नमाज अदा करने के लिए शहर की प्रमुख मस्जिदों में पहुंचे।
विज्ञापन


 शुक्रवार को सुबह से निकली कड़ी धूप ने रोजेदारों का कड़ा इम्तहान लिया। भीषण गर्मी  से लोग बेहाल रहे। पूरे दिन कड़ी धूप में भी अपने रोजे रखकर लोगों ने खुदा के सजदें में सिर झुकाया। उधर, इशा की नमाज के बाद मस्जिदों में अदा होने वाली विशेष तरावीह की नमाज में रोजेदारों ने शिरकत की। उधर रमजान के मद्देनजर बाजारों में  चहल पहल देखी गई। रोजेदारों ने अपनी जरूरत के सामानों की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed