फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Nala could not withstand light rain, quality open pole

हल्की बरसात नहीं झेल पाया नाला, गुणवत्ता की खुली पोल

Tue, 13 Sep 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Nala could not withstand light rain, quality open pole
नगर पंचायत कुर्थिजाफरपुर में नगर पंचायत द्वारा बनाया जा रहा नाला बरसात के चलते हो गया धराशाई।सं? - फोटो : MAU
कोपागंज। नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर में मुख्यमार्ग पर लाखों की लागत से बन रहा नाला सोमवार की रात हल्की बारिश नहीं झेल पाया। विभागीय लापरवाही की स्थिति यह है कि तीसरी बार नाला ध्वस्त होने से गुणवत्ता की पोल खुल गई है। लोगों ने नाले के निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग करने का आरोप लगाया है। नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा सकी है। नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर में मुख्यमार्ग पर लगभग 40 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड और नाले का निर्माण हो रहा है। नगर पंचायत द्वारा कुछ दिन पूर्व बनाया गया नाला सोमवार की रात हुई हल्की बरसात में लगातार तीसरी बार ढह गया। नगर पंचायत के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों की मानें तो नाले के निर्माण में घाटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। इसके पूर्व भी दो बार बरसात के चलते ढह चुका है। घटिया सामग्री के प्रयोग करने को लेकर नगर के वाशिंदों ने जमकर प्रदर्शन भी किया था। इसके बावजूद नगर पंचायत प्रशासन मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इस संबंध में नगर अध्यक्ष राशिद कमाल का कहना है कि नाले की निर्माण में घटिया ईंट का प्रयोग किया गया है। मानक को ताक पर रखकर नाला का निर्माण कराया गया है। आला अधिकारियों को शिकायती पत्र देने के बाद भी मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। गुणवत्ता के अनुरूप नाले का निर्माण नहीं कराया गया तो हम लोग चुप नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed