फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   my father drinks lot little complainant pleaded with Deputy CM Keshav Prasad Maurya in mau

सभी ठिठके: ए साहब, पापा बहुत दारू पीते हैं....नन्हे फरियादी ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से लगाई गुहार

Mon, 19 Jun 2023 12:41 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 19 Jun 2023 12:41 PM IST
सार

मऊ जिले के कोपागंज में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एक जनसभा में शामिल हुए। जहां पर एक मासूम बच्चे नीरज ने डिप्टी सीएम के पास जाकर न्याय की गुहार लगाई। उसने कहा कि साहब मेरे पापा बहुत दारू पीते हैं।  

विज्ञापन
my father drinks lot little complainant pleaded with Deputy CM Keshav Prasad Maurya in mau
मऊ में केशव प्रसाद मौर्य से बच्चे ने लगाई गुहार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ए साहब, पापा बहुत शराब पीते हैं। कृपया हमारे परिवार को बचा लीजिए। हमारे पास कुछ भी नहीं बचेगा। 14 वर्षीय किशोर ने ये गुहार उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से लगाई तो सभी ठिठक गए। सोशल मीडिया पर इस नन्हे फरियादी का वीडियो वायरल है। दरअसल, केशव प्रसाद मौर्य रविवार को मऊ पहुंचे थे।

विज्ञापन


जनसभा को संबोधित करने के बाद वो रवाना हो रहे थे कि उनकी कार के पास फैजुल्लापुर गांव निवासी एक किशोर पहुंचा। वो बहुत परेशान था। उसने डिप्टी सीएम से कहा- साहब, पिताजी बहुत शराब पीते हैं। कृपया हमारे परिवार को बचा लीजिए। बताया कि पिता शराब के लिए पैतृक जमीन बेच रहे हैं। परिवार में दो भाई और एक बहन है।
विज्ञापन


मां मनरेगा का काम करती है। अगर जमीन बिक जाएगी तो हम लोगों का जीवन कैसे चलेगा। हमलोग किराए के मकान में मऊ रहते हैं।
ये भी पढ़ें: केशव प्रसाद मौर्य बोले- 2024 में रायबरेली भी हारेगी कांग्रेस, अखिलेश यादव को लेकर कहीं ये बातें

विज्ञापन
विज्ञापन

बहन की शादी जबरदस्ती करा दिए पापा

मासूम बच्चे ने डिप्टी सीएम के आगे हाथ जोड़कर अपने पिता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। बताया कि एसडीएम सदर को प्रार्थना पत्र दे चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। केशव प्रसाद मौर्य ने भी बच्चे की सभी बातों को ध्यान से सुना। उन्होंने किशोर को अधिकारियों से बात कर मदद का आश्वासन दिया। 

किशोर ने बताया कि हम लोग बिस्कुट बेचकर घर का काम और खर्च चलाते हैं। इसके साथ उसने कहा कि साहब मेरे पापा मेरी बहन की शादी जबरदस्ती करा दिए हैं, मेरी बहन नाबालिग है। हम लोगों आपसे उम्मीद है। हम लोग मांग करते हैं कि हमें न्याय दिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed