{"_id":"58e3dd294f1c1bc06e5b6020","slug":"my-dolly-various-moving-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"माई डोली चढ चल सेवकवा घरवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माई डोली चढ चल सेवकवा घरवा
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
Updated Tue, 04 Apr 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
अमिला में देवी जागरण में कृष्ण सुदामा की झांकी प्रस्तुत करते कलाकार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय क़स्बे के ठाकुरद्वारा परिसर में मां काली मंदिर समिति के तत्वावधान में नवरात्रि आराधना के क्रम में सोमवार की रात देवी जागरण का आयोजन किया गया। कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत देेेवी गीतों पर पूरी रात श्रोता भाव विभोर होते रहे। समापन माँ काली व माँ भवानी की आरती के साथ हुआ।
शुभारंभ मां काली के विधिविधान से पूजन अर्चन के साथ पुरोहित चंद्रसेन पाण्डेय ने कराया। कार्यक्रम की शुरुआत जागरण टीम के मनोज तिवारी ने गणेश वंदना से किया। उन्होंने सुनाया - लेके हथवा कटारी, होके शेरवा सवारी, मइया हमें न विसराईं चाहे लाख भगत मिल जायं। इसके बाद उनकी प्रस्तुति हर माँ मांगे बेटा श्रवण की तरह ,हर भाभी मांगे देवर लक्ष्मन की तरह पर उन्हें खूब वाहवाही मिली। सोनी सिंघानिया ने ' निबिया की डाली मइया झुलेली झुलुवा कि झूलि झूलि न......, ' शेर पर सवार मईया ओढ़े चुनरी......,की भक्तिभावपूर्ण गीत से श्रोता विभोर रहे। संदीप गुप्ता , मंटू गुप्ता, मनीष गुप्ता, अवधेश कुमार, आशीष कुमार, राजेश कुमार, पूर्व चेयरमैन अजय कुमार, राजा राम सोनकर, धर्मवीर सिंह आदि रहे।