फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Must be vaccinated to protect against corona

कोरोना से बचाव के लिए अवश्य कराएं टीकाकरण

Tue, 15 Jun 2021 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Must be vaccinated to protect against corona
मऊ जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में चार हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हुए। इसमें युवा वर्ग की संख्या 50 फीसदी से ज्यादा रही है। इसलिए युवा ऐसे न सोचे कि वह संक्रमित नहीं हो सकते हैं। एक जून से जिले में 18 केंद्रों पर 18 वर्ष से ज्यादा आयु के लोगों के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। ऐसे में 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के सभी युवा संक्रमण से बचाव को लेकर पंजीयन कराकर अवश्य टीकाकरण कराएं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव ने कहा कि वर्तमान में 18 केंद्रों पर प्रतिदिन 2500 युवाओं का टीकाकरण का ग्राफ निर्धारित है, लेकिन 85 फीसदी युवा ही टीकाकरण करा रहे हैं। अपील की युवाओं को संक्रमण से बचाव के लिए ही सरकार द्वारा टीकाकरण को लेकर प्रयास तेज किया गया है। इतना ही तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों के अभिभावकों का टीकाकरण भी किया जा रहा है। दो केंद्रों पर प्रतिदिन 200 से ज्यादा अभिभावकों का टीकाकरण जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed