फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Multilevel parking will be built in the city on the lines of metros, will get relief from jam

Mau News: महानगरों के तर्ज पर नगर में बनेगी मल्टीलेबल पार्किग, मिलेगी जाम से राहत

Tue, 03 Jan 2023 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Multilevel parking will be built in the city on the lines of metros, will get relief from jam
मऊ। नगर को जाम मुक्त कराने और पार्किंग की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका की ओर से पार्किंग कांप्लेक्स बनाने का फैसला लिया गया है। पार्किंग कांप्लेक्स के लिए नगर पालिका की ओर से नगर में जमीन चिह्नित करने की भी कवायद की जा रही है। पार्किंग के लिए नगर पालिका शुल्क भी निर्धारित करेगा।
विज्ञापन

वर्तमान में नगर क्षेत्र के गाजीपुर तिराहा से बालनिकेतन तिराहा की बात करें या आजमगढ़ मोड़ से मिर्जाहादीपुरा तिराहा या गाजीपुर तिराहा से भीटी चौराहा। हर जगह सुबह से देर शाम तक जाम की स्थिति रहती है। जाम की समस्या के पीछे सबसे मुख्य वजह अस्थायी अतिक्रमण है। जिसे बाजार के दुकानदारों द्वारा फुटपाथ तथा दुकान के बाहर किया गया है। दूसरा कारण सड़क के किनारों पर आड़े तिरछे वाहनों के खड़ा करना है।
विज्ञापन

जो सफर दस मिनट में तय करना लेना चाहिए जाम में 30 से 40 मिनट लग जाता है। नगर पालिका द्वारा जाम की समस्या को देखते हुए व्यावसायिक कम पार्किंग कांप्लेक्स बनाने की योजना तैयार की जा रही है। योजना के तहत नगर पालिका द्वारा इसे नगर के बीचोबीच बनाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको लेकर नगर पालिका की ओर से जमीन चिह्नित की जा रही है। सूत्रों की माने तो अतिक्रमण हटाकर खाली कराई गई सरकारी जमीन पर बनेगी मल्टी लेबल पार्किंग और कांप्लेक्स बनाने की योजना है। नगर पालिका की इस योजना से जाम की विकट समस्या से राहत मिलेगा।

मऊ नगर पालिका के ईओ दिनेश कुमार ने कहा कि जिलाधिकारी अरुण कुमार के निर्देश पर जाम से बचाव को लेकर कवायद की जा रही है। इसी क्रम में नगर में जाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर बनेगी मल्टी लेबल पार्किंग और कांप्लेक्स बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है। इसको लेकर जमीन चिह्नित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed