फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mukhtar's close arrest, 55 cartridges recovered from possession

मुख्तार का करीबी गिरफ्तार , कब्जे से 55 कारतूस बरामद

Fri, 03 Jul 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Mukhtar's close arrest, 55 cartridges recovered from possession
मऊ। सरायलखंसी थाने की पुलिस शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर बकवल मोड़ के पास से एक मुकदमे में वांछित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे सदर विधायक मुख्तार अंसारी का नजदीकी बताया है। पुलिस ने उसके पास से 55 कारतूस बरामद करने का दावा किया है। पकड़े गए व्यक्ति के विरुद्ध चार मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि सरायलखंसी थाने के सरवां गांव के बिचलापुरा मुहल्ला निवासी हाजी मुख्तार के कब्जे से 315 बोर के 55 कारतूस बराम किए गए। एसपी ने बताया कि पकड़े गए हाजी मुख्तार के विरुद्ध 1992 में एक तथा 2020 में दो मुकदमे दर्ज हैं। जबकि चौथा मुकदमा कारतूस की बरामदगी के बाद दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि गांव के मु. अबरार ने हाजी मुख्तार पर रुपये मांगने तथा न देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई थी। जिस पर सरायलखंसी पुलिस ने हाजी मुख्तार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि हाजी मुख्तार के पुत्रों के नाम से दो लाइसेंसी शस्त्र हैं। जिनके निरस्तीकरण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है। इसके अतिरिक्त हाजी मुख्तार विवादित जमीनों की खरीद फ़रोख़्त में शामिल रहता है। उसके ऊपर सरकारी जमीन पर कब्जा करने की भी शिकायत प्राप्त हुई है, जिसकी जांच करने के लिए राजस्व अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है। एसपी ने बताया कि गोपनीय जानकारी के अनुसार पकड़ा गया व्यक्ति मुख्तार अंसारी गिरोह के सदस्यों से नजदीकी सम्बंध रखता है। अपने रसूख व धनबल का प्रयोग करते हुए अपने आस पास के आम लोगों को डराने धमकाने व विवादित जमीनों के व्यापार का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed