फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mukhtar Ansari's appearance from VC in MLA fund case

विधायक निधि के मामले में वीसी से हुई मुख्तार अंसारी की पेशी

Thu, 03 Nov 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Mukhtar Ansari's appearance from VC in MLA fund case
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के विधायक निधि के गबन के मामले में आरोपी बांदा जेल में निरुद्ध पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की पेशी बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। इस दौरान विधायक निधि के गबन के मामले में वादी मुकदमा निरीक्षक रामसिंह कोर्ट में जिरह के लिये उपस्थित हुये। अभियुक्त के अधिवक्ता ने उनसे जिरह की, लेकिन जिरह पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

एसीजेएम एमपी/एमएलए श्वेता चौधरी ने मामले में जिरह के लिये अगली तारीख 9 नवंबर की तय की है। मामले में अभियोजन की ओर से एपीओ रविंद्र यादव ने पैरवी की। अभियोजन के अनुसार विधायक निधि के गबन के मामले में तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक राम सिंह की तहरीर पर सरायलखंसी थाने मे एफआईआर दर्ज हुई। मामले में मुख्तार अंसारी, आनंद, बैजनाथ यादव और संजय सागर को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोप पत्र कोर्ट में प्रेषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed