फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mukhtar Ansari produced through video conferencing

वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई मुख्तार अंसारी की पेशी

Mon, 25 Apr 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Mukhtar Ansari produced through video conferencing
मऊ। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट / एमपी एमएलए कोर्ट श्वेता चौधरी की कोर्ट में बांदा जेल में बंद पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की पेशी सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई। इस दौरान सरायलखंसी थाना क्षेत्र में दर्ज विधायक निधि के दुरुपयोग तथा दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के फर्जी असलहा प्रकरण में सुनवाई हुई। मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता दारोगा सिंह को सुनने के बाद विधायक निधि के दुरुपयोग के मामले में अगली पेशी के लिए छह मई तथा फर्जी असलहा प्रकरण के मामले में आरोप पर सुनवाई के लिए नौ मई की तिथि नियत की। अभियोजन के अनुसार, दक्षिण टोला थाना में तत्कालीन थानाध्यक्ष निहाल नंदन की तहरीर पर मुख्तार अंसारी के विरुद्ध फर्जी असलहा प्रकरण में की गई पैरवी को आधार मानते हुए एफआईआर दर्ज हुई थी। जिसमें मुख्तार अंसारी सहित सात लोगों को आरोपी बनाया गया। उक्त मामले में सोमवार को पेशी हुई। इसमें आरोप तय होना है। वही सरायलखंसी थाना में दर्ज विधायक निधि के दुरुपयोग के मामले में अधिवक्ता दारोगा सिंह ने दोनों मामलों मे आरोप पर बहस के लिए समय मांगा। जिस पर एसीजेएम ने नौ और छह मई की तिथि नियत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed