{"_id":"631b8d32fdebaa7bcf034348","slug":"mukhtar-ansari-appeared-before-vc-in-court-mau-news-vns6734077156","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mukhtar Ansari News: मुख्तार अंसारी की वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई पेशी, विधायक निधि के गबन का था मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mukhtar Ansari News: मुख्तार अंसारी की वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई पेशी, विधायक निधि के गबन का था मामला
Sat, 10 Sep 2022 12:52 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:52 PM IST
विज्ञापन
mukhtar ansari
- फोटो : फाइल फोटो
मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के विधायक निधि के गबन और दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के असलहा प्रकरण के मामले में आरोपी बांदा जेल में निरुद्ध पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की पेशी शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई। एसीजेएम के अवकाश पर होने से प्रभारी एसीजेएम एमपी/एमएलए ने विधायक निधि के मामले में साक्ष्य असलहा प्रकरण मे आरोप तय करने के लिए 16 सितंबर की तिथि तय की।
विज्ञापन
मामले में अभियोजन की ओर से एपीओ रविंद्र यादव और बचाव पक्ष से अधिवक्ता दारोगा सिंह ने पैरवी की। अभियोजन के अनुसार, विधायक निधि के गबन के मामले में तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक राम सिंह की तहरीर पर सरायलखंसी थाने मे एफआईआर दर्ज हुई। मामले मे मुख्तार अंसारी, आनंद, बैजनाथ यादव और संजय सागर को आरोपी बनाया गया है। मामले में साक्ष्य होना है। उधर, दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के असलहा मामले में पेशी हुई।
विज्ञापन
प्रभारी एसीजेएम ने आरोप तय करने के लिए 16 सितंबर की तिथि तय की। अभियोजन के अनुसार, थाने के तत्कालीन थानाध्यक्ष निहाल नंदन की तहरीर पर मुख्तार अंसारी के विरुद्ध फर्जी असलहा प्रकरण में की गई पैरवी को आधार मानते हुए एफआईआर दर्ज हुई थी। जिसमें मुख्तार सहित सात लोगों को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन