फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Muhammadabad Gohna XI in semi-finals with wins:

जीत के साथ मुहम्मदाबाद गोहना इलेवन सेमीफाइनल में:

Fri, 03 Jun 2022 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Muhammadabad Gohna XI in semi-finals with wins:
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कस्बा के टाउन इंटर कॉलेज मैदान पर खेले जा रहे अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में शुक्रवार को खेले गए मैच में मुहम्मदाबाद गोहना इलेवन की टीम ने आरडीएस क्रिकेट एकेडमी चिरैयाकोट को आठ रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। मुहम्मदाबाद गोहना की तरफ से उत्तर प्रदेश अंडर 16 के टॉप खिलाड़ी रह चुके धनंजय यादव ने सर्वाधिक 51 रन बनाए। टाउन इंटर कॉलेज मैदान पर चल रहे अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुहम्मदाबाद गोहना इलेवन की टीम ने निर्धारित 30 ओवरों में 146 रन बनाए। टीम की तरफ से सबसे अधिक विश्वकांत यादव ने 43 रन बनाए जबकि अभिषेक और प्रीतम ने बराबर बराबर 16 रनों का योगदान किया। गेंदबाजी करते हुए धनंजय यादव और अखंड सिंह ने तीन तीन विकेट लिया। इस प्रकार 8 रन की जीत के साथ टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इस मौके पर पूर्व लखनऊ हॉस्टल खिलाड़ी नसरुद्दीन, अनिल यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed