{"_id":"697903dc8e4c7ff1690ff242","slug":"mubarakpur-defeated-kakarhata-and-captured-the-trophy-mau-news-c-295-1-mau1001-139916-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मुबारकपुर ने ककरहटा को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मुबारकपुर ने ककरहटा को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया
विज्ञापन
करहां में आयोजित राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट में अंक के लिए जूझते खिलाड़ी
- फोटो : छिंगावल बाग पर धरना देते हुए बैंककर्मी। संवाद
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के करहां में आयोजित राज्य स्तरीय वालीबाल टूर्नामेंट का फाइनल मैच सोमवार की देर शाम में आफताब क्लब मुबारकपुर और सैफुल इलेक्ट्रॉनिक क्लब ककरहटा के बीच खेला गया।
नजदीकी मुकाबले में मुबारकपुर ने ककरहटा को 21- 18 के अंतर से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। पुरस्कार समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी विक्की वर्मा ने विजेता और उपविजेता को ट्रॉफी और पुरस्कार राशि देकर पुरस्कृत किया।
अंसार क्लब द्वारा आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट मऊ आजमगढ़ बनारस नेपाल आदि के टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का फाइनल आफताब क्लब मुबारकपुर और सैफुल क्लब ककरहटा के बीच नजदीकी मुकाबला हुआ। दोनों टीमें बराबरी का खेल दिखाया।
विज्ञापन
अंतिम राउंड में मुबारकपुर में ककरहटा को नजदीकी मुकाबले में 21-18 के अंतर से हराया। कार्यक्रम के समापन पर करहां जिला पंचायत क्षेत्र के समाजसेवी विक्की वर्मा ने विजेता टीम के कप्तान इस्लामुउल हक को विजेता ट्रॉफी प्रदान की।
उपविजेता टीम के कप्तान सैफुल और उनकी टीम को उप विजेता ट्रॉफी दी गई। मैच के रेफरी नियाज अहमद और अशोक यादव रहे। इस दौरान प्रमुख रूप रवि पासी, संतोष सिंह तोमर, श्याम बिहारी जायसवाल, जावेद अंसारी, साकिब, सोनू, नूरआलम, तहसील डॉक्टर अब्दुल्ला आदि मौजूद रहे।