फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   MP raised question about Ghosi Lok Sabha… sought details of DTC center in UP

Mau News : घोसी लोकसभा को लेकर सांसद ने उठाया सवाल.. UP में डीटीसी केंद्र का ब्योरा मांगा

Thu, 03 Apr 2025 05:53 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 03 Apr 2025 05:53 PM IST
सार

लोकसभा में घोसी के सांसद राजीव राय ने यूपी में डीटीसी का ब्योरा मांगते हुए सवाल पूछा की इन केंद्रों में मऊ और बलिया शामिल हैं या नहीं।

विज्ञापन
MP raised question about Ghosi Lok Sabha… sought details of DTC center in UP
लोकसभा में बोलते घोसी सांसद - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

घोसी सांसद राजीव राय ने गुरुवार को घोसी लोकसभा से जुड़े प्रश्न को उठाया। घोसी सांसद राजीव राय ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से प्रश्न करते हुए पूछा कि उत्तर प्रदेश में कुल कितने डीटीसी केंद्र खुले हैं, और उसमें मऊ और बलिया भी शामिल है या नहीं ?

विज्ञापन


साथ ही साथ घोसी सांसद राजीव राय ने ट्रक ड्राइवर्स के मुद्दों को उठाते हुए कहा की ट्रक ड्राइवर लगातार अतिरिक्त समय तक वाहनों को चलाते हैं, जिसके कारण आए दिन उनके मौत की सूचनाएं भी मिलती रहती हैं, क्या सरकार उनकी सुविधाओं के लिए कुछ काम कर रही है, क्या सरकार द्वारा कोई ऐसी योजना लाई जा रही है?
विज्ञापन


जिसमें ट्रक ड्राइवर्स को एक निश्चित समय के लिए ही वाहन चलाने की अनुमति दी जाए, और उनके ड्राइविंग लाइसेंस पर किसी तरीके की ऐसी इंश्योरेंस की व्यवस्था की जाए जिससे उनके साथ दुर्घटना होने पर उन्हें या उनके परिवार को मुआवजा मिल सके ?
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके जवाब में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री ने कहा कि सरकार ट्रक ड्राइवर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रकों के केबिन को एसी युक्त लाने पर विचार कर रही है। घोसी सांसद के प्रश्न का समर्थन करते हुए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री ने कहा कि आपका प्रश्न जायज है।


केंद्रीय परिवहन मंत्री ने घोसी सांसद राजीव राय से कहा कि आप भी अपने क्षेत्र से संबंधित प्राइवेट प्रपोजल ले आइए, मैं निश्चित रूप से उसे पूरा करूंगा । घोसी सांसद से केंद्रीय मंत्री ने घोसी लोकसभा में ट्रेनिंग सेंटर, स्क्रैपिंग सेंटर्स के प्रस्ताव लाने को कहा है जिसे वह पूरा करेंगे। घोसी सांसद की सक्रियता इन दोनों पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed