फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mothers will observe a Nirjala fast today for the longevity

Mau News: संतान की दीर्घायु, आरोग्य और खुशहाली के लिए माताएं आज रखेंगी निर्जला व्रत

Fri, 02 Oct 2026 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Mothers will observe a Nirjala fast today for the longevity
नगर के आजमगढ़ तिराहे पर ​जीवितपुत्रिका व्रत के लिए खरीदारी करते लोग। संवाद
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में शनिवार को महिलाएं संतान की दीर्घायु, आरोग्य और खुशहाली के लिए जीवित्पुत्रिका व्रत रखेंगी। पर्व की पूर्व संध्या शुक्रवार को बाजारों में खूब गहमागहमी देखी गई। सब्जी की दुकानों पर सरपुतिया की विशेष खरीदारी हुई। जीवित्पुत्रिका व्रत नगर सहित जिले के विभिन्न ग्रामीण अंचलों में धूमधाम से मनाया जाता है। बाजारों में जिउतिया, उड़द, बताशा और चीनी की लड्डू जैसी मिठाइयों की भी जमकर खरीदारी हुई। नगर के सहादतपुरा, मुंशीपुरा, भीटी, सदर चौक, मुहम्मदाबादगोहना, घोसी, मधुबन, दोहरीघाट और रतनपुरा सहित कई बाजारों में सुबह से ही भीड़ रही।
विज्ञापन

महिलाओं ने फल और अन्य पूजन सामग्री भी खरीदी। बेटे की सुख, समृद्धि और जीवन रक्षा के लिए रखे जाने वाले इस व्रत की पूर्व संध्या पर महिलाएं सरपुतिया खाती हैं। चढ़ावे के लिए फलों की खरीदारी में भी तेजी देखी गई। शुक्रवार को व्रत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। जीवित्पुत्रिका व्रत के दिन महिलाएं पूरा दिन निर्जला व्रत रखती हैं। बाजारों में उत्साह : पर्व की पूर्व संध्या पर बाजारों में विशेष रौनक रही। सहादतपुरा, मुंशीपुरा, भीटी, सदर चौक जैसे प्रमुख बाजारों में सुबह से ही खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने व्रत से संबंधित सभी आवश्यक सामग्री की खरीदारी की। यह उत्साह पर्व के प्रति लोगों की गहरी आस्था को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed