फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mothers keep a long fast and wish for son's longevity

माताओं ने निराजल व्रत रख की पुत्र के दीर्घायु की कामना

Sun, 22 Sep 2019 07:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
Mothers keep a long fast and wish for son's longevity
जीवितपुत्रिका व्रत पर नगर के तमसा तट मड़ईयाघाट पर पूजन अर्चन के के लिए उमड़ी व्रती महिलाएं। - फोटो : MAU
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न ग्रामीण अंचलों में जीवित्पुत्रिका व्रत का पर्व रविवार को पूरी श्रद्धा से मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने पूरा दिन निराजल व्रत रखा और देर शाम नदी, तालाब पर इकट्ठा होकर दीप और वस्त्र दान किया। शहर के ब्रह्मस्थान और तमसा नदी के किनारे महिलाओं की भारी भीड़ रही, जहां उन्होंने अपने पुत्रों के दीर्घायु की कामना करते हुए कल्याणकारी कहानियां सुनीं। इस दौरान नदी तट पर मेला जैसा दृश्य रहा। बच्चों ने गुब्बारा सहित विभिन्न खिलौनों की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर केमठिया टोला, हरिकेशपुरा, सहादतपुरा, निजामुद्दीनपुरा, पावरहाउस कालोनी, भीटी आदि मुहल्लों की महिलाएं गीत गाते हुए मड़इया घाट और तमसा नदी तट पर पहुंची। इसके अलावा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर एकत्र होकर गौरी गणेश की पूजा की। निराजल व्रती महिलाओं ने अपने पुत्रों के दीर्घायु की कामना की। बता दें कि इस पर्व के मनाने के पीछे अभिज्ञान शाकुंतलम में ‘पुत्र पिंड परिपालनो’ नामक उपवास का उल्लेख हैं। वलीदपुर संवाददाता के अनुसार संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न इलाके की व्रती महिलाओं ने गुरादरी धाम, देवलास स्थित विभिन्न पवित्र पोखरे पर इकट्ठा होकर अपने पुत्रों के दीर्घायु के लिए विधि विधान से पूजन अर्चन किया। साथ ही कथा सुनी। इस अवसर पर महिलाओं की भारी भीड़ रही। कुसुम्हा/रानीपुर संवाददाता के अनुसार क्षेेत्र के विभिन्न इलाकों में जीवित्पुत्रिका व्रत का पर्व धूमधाम से मनाया गया। दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार कस्बा सहित क्षेत्र के गोठा, फरसरा, कोरौली, कुसुम्हा, सियरही, पनइल, बसारथपुर, नवली, नई बाजार, सरहरा, बीबीपुर, गौरीडीह, कोरौली, बेलौली, सोनबरसा सहित विभिन्न इलाकों में धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed